{"_id":"648a33043f5eb63c70032e04","slug":"arrested-for-swindling-rs-30-lakh-on-the-pretext-of-getting-married-to-tantra-vidya-karnal-news-c-18-knl1031-149056-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: तंत्र विद्या से शादी करवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: तंत्र विद्या से शादी करवाने का झांसा देकर 30 लाख रुपये ठगने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। पुलिस की स्पेशल यूनिट असंध की टीम ने एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर तंत्र विद्या द्वारा लोगों की शादी करवाने व उनका इलाज करने के नाम पर एक महिला से 30 लाख रुपये ठगे थे। टीम ने 13 जून को आरोपी आबिद निवासी गली नंबर 27 न्यू इस्लामनगर, जिला मेरठ उत्तर प्रदेश हाल त्योड़ी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया।
प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी अपने साथी रिजवान व अजीज मलिक के साथ मिलकर काफी समय से ठगी की ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। आरोपी तंत्र विद्या द्वारा शादी करवाने, इलाज करने व मनचाही इच्छा पूरी करने के विज्ञापन टीवी आदि में प्रकाशित करवाते हैं और लोगों को संपर्क करने के लिए कुछ नंबर विज्ञापन में प्रकाशित करवाते हैं। जब लोग इन नंबरों पर आरोपियों से संपर्क करते हैं तो आरोपी पहले उन लोगों से रुपये मांगते हैं, बाद में काम करने की बात करते हैं। इसी प्रकार आरोपी बहानेबाजी कर मोटी रकम वसूल लेते हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी जिन खातों में रुपये जमा करवाते हैं, वह खाते भी फर्जी होते हैं और जो मोबाइल नंबर आरोपियों ने विज्ञापन में दिए होते हैं, वह मोबाइल नंबर भी फर्जी आईडी से जारी करवाए गए होते हैं।
क्या था मामला
करनाल के गांव पाढ़ा निवासी शिकायतकर्ता रामकली ने जुलाई 2022 में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया था कि उसका बेटा 46 वर्षीय पवन अविवाहित था। एक दिन शिकायतकर्ता ने आरोपियों की ओर से टीवी पर प्रकाशित करवाया गया विज्ञापन देखा। जिसमें आरोपियों ने लिखा था कि वह हर प्रकार की बीमारी का इलाज करते हैं और जिस व्यक्ति की शादी नहीं होती उस व्यक्ति की शादी भी करवाते हैं। जब महिला ने आरोपियों से दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो आरोपियों ने कहा कि आपका काम हो जाएगा। इसके बाद महिला से अपने खाते में ऑनलाइन तीन रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद धीरे-धीरे शिकायतकर्ता से 30 लाख रुपये हड़प लिए। उसके बाद भी आरोपियों ने न उसके बेटे का इलाज किया न उसकी शादी करवाई।