फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrangements will have to be made to serve the flood victims: Jagdish

बाढ़ पीड़ितों की सेवा के लिए बनानी होगी व्यवस्था : जगदीश

Fri, 05 Sep 2025 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Arrangements will have to be made to serve the flood victims: Jagdish
करनाल। पंजाब में भारी बारिश के शिकार लोगों की सेवा के लिए व्यवस्था बनानी होगी। बिना किसी सिस्टम के बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा पूरी तरह से सफल नहीं हो सकती। ये बातें वीरवार को हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने डेरा कार सेवा में कही। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए प्रदेश के 10 गुरुद्वारा साहिबान के नंबर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिन पर संपर्क करके इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दिया जा सकता है। इसके साथ ही बाढ़ प्रभावित लोगों की सेवा करने के लिए हरियाणा कमेटी की ओर से एक रिलीफ फंड का खाता नंबर भी जारी किया गया है, जिसमें सहायता राशि भेज कर संगत अपना अहम योगदान दे सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी की ओर से गुरुद्वारा साहिब में राशन सहित अन्य जरूरी वस्तुएं एकत्रित की जाएंगी और फिर जरूरत के अनुसार बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आज उनके पास घरौंडा क्षेत्र के आसपास के गांवों की संगत 100 क्विंटल (गेहूं, आलू, प्याज) सामान लेकर यहां पहुंची हैं। इस दौरान उनके साथ हरियाणा कमेटी की कार्यकारिणी समिति सदस्य करनैल सिंह निमनाबाद, पलविंद्र सिंह दरड़, हरप्रीत सिंह नरूला, गुरदीप सिंह रंबा समेत अन्य मौजूद रहे। जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने कहा कि बिना किसी व्यवस्था की वजह से करोड़ों रुपये का राशन बरसात में खराब हो गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed