फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arrangements for Anganwadi Centre checked

Karnal News: आंगनबाड़ी केंद्र की जांचीं व्यवस्थाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 03:05 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for Anganwadi Centre checked
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। पश्चिमी यमुना नहर पर निरीक्षण के बाद हाईवे से जाते हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने झंझाड़ी गांव के आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र के विभिन्न रिकॉर्ड रजिस्टरों की जांच की। बच्चों की उपस्थिति, पोषण और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड का निरीक्षण किया और बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता जांचीं।
उन्होंने कार्यक्रम अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंत्री श्रुति ने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों से स्नेह पूर्वक बातचीत की और उनकी शिक्षा एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त की और बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी पूछा। मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी सीमा प्रसाद व सीडीपीओ सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश के लिंगानुपात में आया सुधार
मंत्री श्रुति चौधरी ने बताया कि 2014 से पहले प्रदेश का लिंगानुपात काफी असंतुलित था। केंद्र सरकार की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू करने के बाद इसके सार्थक नतीजे सामने आये हैं। प्रदेश में लिंगानुपात में काफी सुधार हुआ है। प्रदेश सरकार भी इस दिशा में बेहतर कार्य कर रही है। आज बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, चाहे वह खेल हो, राजनीति हो या सरकारी नौकरी, हर क्षेत्र में वे आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed