फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Arhtiyas' CM residence traveled, stopped by putting barricades, scuffled with police

Haryana: करनाल में आढ़तियों का सीएम आवास कूच, बेरिकेड लगाकर रोका, पुलिस से धक्का-मुक्की

Thu, 22 Sep 2022 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, करनाल (हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 22 Sep 2022 03:03 AM IST
सार

ई-नेम पोर्टल से बासमती खरीद को वापस लेने, 2.50 प्रतिशत आढ़त देने आदि कई मांगों को लेकर आढ़तियों ने 19 सितंबर से प्रदेशभर की अनाज मंडियों में हड़ताल शुरू की है।

विज्ञापन
Arhtiyas' CM residence traveled, stopped by putting barricades, scuffled with police
आढ़तियों और पुलिस में नोक-झौक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को प्रदेशभर के आढ़ती करनाल पहुंचे। सभी ने रेलवे स्टेशन से काले झंडे लेकर जुलूस की शक्ल में सीएम आवास की ओर कूच किया। सीएम आवास से पहले पुलिस ने थ्री लेयर बेरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। जिससे आढ़तियों की पुलिस के साथ धक्का-मुक्की और नोकझोंक हुई। बाद में सीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन देकर आढ़ती लौट गए।

विज्ञापन


इससे पहले यहां अनाज मंडी में राज्य कार्यकारिणी और जिला प्रधानों के साथ बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने हरियाणा सरकार को मांगें पूरी करने के लिए चौबीस घंटे का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने एलान किया कि यदि उनकी मांगें 22 सितंबर तक नहीं मानी गईं तो वे 23 सितंबर सुबह 11 बजे से करनाल मंडी में आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन


वहीं प्रदेशभर में मंडियां बंद रख हड़ताल जारी रहेगी। जिसका सभी जिला प्रधानों ने नारे लगाकर समर्थन किया। पुलिस प्रशासन ने आढ़तियों को सीएम आवास तक पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस फोर्स तैनात कर वाटर कैनन आदि की भी व्यवस्था की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ई-नेम पोर्टल से बासमती खरीद को वापस लेने, 2.50 प्रतिशत आढ़त देने आदि कई मांगों को लेकर आढ़तियों ने 19 सितंबर से प्रदेशभर की अनाज मंडियों में हड़ताल शुरू की है। इसी क्रम में बुधवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आवास का घेराव करने के लिए सभी जिलों से आढ़ती अनाज मंडी करनाल पहुंचे।

राज्य कार्यकारिणी और जिला प्रधानों की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता व स्टेट चेयरमैन रजनीश चौधरी ने कहा कि सरकार हठधर्मिता अपना रही है, लेकिन आढ़ती झुकेंगे नहीं। 23 सितंबर से वह यहीं पर आमरण अनशन शुरू करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मंडियां बंद रहेंगी, हड़ताल जारी रहेगी। मंडी प्रधान अपनी-अपनी मंडी में काले झंडे लगाने, प्रदर्शन करने, बाजार बंदी जैसी गतिविधियां कर सकते हैं। इस मौके पर राजेश अरोड़ा, आरके सिंगला, बग्गा सिंह संधू, रिंकू, सुरेंद्र सिरसा, अश्वनी, बनारसी दास, राम अवतार तायल, हर्ष आदि कई आढ़ती शामिल रहे।

Arhtiyas' CM residence traveled, stopped by putting barricades, scuffled with police


कल से ये बैठेंगे आमरण अनशन पर
हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गुप्ता, स्टेट चेयरमैन एवं करनाल जिलाध्यक्ष रजनीश चौधरी, राज्य कोषाध्यक्ष एवं शाहाबाद मंडी प्रधान स्वर्णजीत सिंह कालड़ा, सीनियर उपाध्यक्ष व जिला यमुनानगर प्रधान शिव कुमार संधला, उपाध्यक्ष व जींद जिला अध्यक्ष राजपाल लाठर, राज्य कार्यकारिणी सदस्य व सिरसा मंडी के उप प्रधान प्रेम बजाज, राज्य कार्यकारिणी सदस्य व गोहाना मंडी के प्रधान विनोद सहरावत व मतलौडा मंडी प्रधान विजय छाबड़ा 23 सितंबर सुबह 11 बजे से करनाल अनाज मंडी में आमरण अनशन पर बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed