फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Archer Riddhi won bronze in team event

तीरंदाज रिद्धि ने टीम इवेंट में जीता कांस्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Archer Riddhi won bronze in team event
करनाल की बेटी अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि ने साउथ कोरिया में चल रही स्टेज-टू के वर्ल्ड कप तीरंदाजी मुकाबले में देश के लिए एक और कांस्य पदक जीता है। रिद्धि ने ये कांस्य पदक टीम इवेंट में अपने सहयोगी खिलाड़ी कोमोलिका और अंकिता के साथ मिल कर प्राप्त किया है। रिद्धि को अभी टीम की प्रथम खिलाड़ी होने के कारण शुक्रवार को होने वाले व्यक्तिगत एलिमिनेशन मैच में भी हिस्सा लेना हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रिद्धि फोर ने फोन पर बताया कि वह साउथ कोरिया के ग्वांगजू में चल रही वर्ल्ड कप स्टेज -टू तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए 13 मई को रवाना हो गई थी। इस प्रतियोगिता में 18 देशों के तीरंदाजों ने हिस्सा लिया था। वह 19 मई को हुए टीम इवेंट के मैच में स्वर्ण पदक पर लक्ष्य साधना चाहती थी लेकिन कांस्य से संतोष करना पड़ा। उनकी टीम ने प्लेऑफ में चीनी ताइपें को 6-2(56-52, 54-51, 54-55, 55-54) से एक तरफा मुकाबले में हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिद्धि ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य 24 मई को भारत लौटकर खेलों इंडिया में बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करना हैं।
विज्ञापन

रिद्धि की उपलब्धियां
नवंबर 2021 में बांग्लादेश के ढाका में 22वीं अंतरराष्ट्रीय एशियन प्रतियोगिता में रजत पदक।
वर्ष-2018-19 में फिलिपींस एशिया कप में दो कांस्य, ताईवान में रजत और कांस्य।
वर्ष-2012 में शुरुआती ट्रेनिंग के बाद 2014 में आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में आयोजित अंडर-14 मुकाबलों में स्वर्ण।
वर्ष-2015 में विशाखापट्टनम में दो कांस्य, अंडर-18 में रजत और कांस्य।
वर्ष-2016 में आंध्र प्रदेश तिरुपति में तीन स्वर्ण, उड़ीसा भुवनेश्वर में आयोजित अंडर-17 के मुकाबले में दो स्वर्ण और दो रजत।
वर्ष-2016-17 में महाराष्ट्र में पदक, फरीदाबाद में सीनियर नेशनल तीरंदाजी में कांस्य।
बर्ष-2017-18 में स्कूल नेशनल गेम्स में दो स्वर्ण, एक रजत।
स्कूल नेशनल गेम्स में चार स्वर्ण एक रजत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed