फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Apply till tomorrow for admission in ITI

आईटीआई में दाखिले के लिए कल तक करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
Apply till tomorrow for admission in ITI
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। पांच काउंसलिंग पूरी होने के बावजूद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में निर्धारित सीटें खाली रहने की स्थिति में विभाग ने एक बार फिर आवेदन पोर्टल खोला है। धीमी गति से चल रही दाखिला प्रक्रिया पूरी करवाने में विभाग जोर लगा रहा है, लेकिन पूरी सीटों पर दाखिले नहीं हो पा रहे हैं। अब संस्थानों में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों को विभाग ने आठ अक्तूबर तक आवेदन का समय दिया है।
इससे अब छठी मेरिट सूची कम काउंसलिंग का रास्ता भी साफ हो गया है। अभी तक पांचवीं मेरिट सूची का शेड्यूल चल रहा है जो छह अक्तूबर को समाप्त हो चुका है। दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी आठ अक्तूबर तक विभागीय पोर्टल पर अपना आवेदन ऑनलाइन करवा सकेंगे। इसके बाद विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट जारी करके दाखिले दिए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौथी मेरिट सूची तक सरकारी आईटीआई की करीब 55 प्रतिशत सीटें भरी थी। अब पांचवीं काउंसलिंग के साथ यह आंकड़ा बढ़कर करीब 65 प्रतिशत तक ही पहुंचा है। ऐसे में अब खाली सीटों को भरने के लिए विभाग ने फिर से पोर्टल खोला है। आईटीआई के प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग ने ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोला है। दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करें। जैसे ही छठी मेरिट सूची का शेड्यूल आएगा, विद्यार्थियों को अवगत करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed