फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Application process starts again in ITI, 13 will get admission

मिशन एडमिशन- आईटीआई में फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू, 13 से मिलेंगे दाखिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:39 AM IST
विज्ञापन
Application process starts again in ITI, 13 will get admission
आईटीआई में पांच चरणों की दाखिला प्रक्रिया और 28 से 30 नवंबर तक चली ऑन द स्पॉट दाखिला प्रक्रिया के बावजूद सीटें रिक्त रह गई थी। इसको देखते हुए कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने अब विद्यार्थियों को दाखिले का आखिरी मौका दिया है। सोमवार से एक बार फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। ये आवेदन प्रक्रिया 18 दिसंबर तक जारी रहेगी। 13 से 19 दिसंबर से फिर से ऑनस्पॉट दाखिले की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार रिक्त सीटों पर चलने वाली दाखिला प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार का आरक्षण लागू नहीं होगा। आईटीआई में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थी जिस संस्थान में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें संबंधित संस्थान में सुबह 9 से 11 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाना होगा। विद्यार्थी एक से अधिक आईटीआई में भी मेरिट कार्ड जमा करवा सकता है, लेकिन जिस आईटीआई में वे दाखिला लेना चाहते हैं, वहां दाखिले के समय उपस्थित रहना होगा। 11 बजे के बाद आईटीआई में मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसमें शामिल विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिला मिलेगा। सात दिनों तक रोजाना नई मेरिट लिस्ट बनेगी और जिन विद्यार्थियों का उसमें नाम होगा, उन्हें उसी दिन दाखिला दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed