{"_id":"61c23e3d3119d05a2a3284ad","slug":"anu-first-in-running-long-jump-aanchal-shot-put-and-discus-throw-karnal-news-knl935294181","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़, लंबी कूद में आंचल, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में अनु प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़, लंबी कूद में आंचल, शॉटपुट और डिस्कस थ्रो में अनु प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। राजकीय महिला महाविद्यालय के शाखा ग्राउंड में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को आगाज हुआ है। पहले दिन नौ खेलों के मुकाबले हुए। दौड़ और लंबी कूद में आंचल और शॉटपुट व डिस्कस थ्रो में अनु का दबदबा रहा। सभी खेलों के रोमांचक मुकाबले हुए। दर्शक मंडल में बैठी छात्राओं ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। आज प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी कई मुकाबले होंगे और विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने की। मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय बपौली की पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नीता नागपाल रहीं। उन्होंने ध्वजारोहण करके प्रतियोगिताओं का आगाज किया। इससे पहले खिलाड़ियों ने भी मार्च पास्ट करके अतिथियों का स्वागत किया। मंच संचालन विपिन और डॉ. विदुषा ने किया। इस अवसर पर खेलकूद विभाग के संयोजक डॉ. उपेंद्र कुमार, रमेश सिंह, डॉ. बलबीर सिंह, बलवान चहल, डॉ. एकता अरोड़ा, विन्नी, अंजना, डॉ. भारती, आस्था, राजेश कुमार, शिवाली, नीहारिका, हरप्रीत कौर और राजेश सैनी मौजूद रहे।
हार-जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं खेल : डॉ. नीता
मुख्य अतिथि डॉ. नीता नागपाल ने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के लिए जरूरी हैं, वहीं युवाओं का भविष्य भी बनता है। इसलिए खेलों में जरूर हिस्सा लेना चाहिए। खेल हार और जीत को स्वीकार करना सिखाते हैं, निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने की वृत्ति को जागृत करते हैं। प्रिंसिपल डॉ. सरिता कुमार ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना एक उत्तम व्यक्तित्व को तैयार करने में सहायक सिद्ध होता है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता के परिणाम
- 800 मीटर दौड़ : कोमल प्रथम, तुलसी द्वितीय और ईशा रानी तृतीय रही।
- 1500 मीटर दौड़ : आंचल प्रथम, ज्योति द्वितीय और कोमल तृतीय रही।
- 3000 मीटर दौड़ : आंचल प्रथम, मुस्कान द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रही।
- 5000 मीटर दौड़ : आंचल प्रथम, अनु द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रही।
- लंबी कूद : आंचल प्रथम, महक द्वितीय और रेखा तृतीय स्थान पर रही।
- ऊंची कूद : महक प्रथम, गुरजीत द्वितीय और ज्योति तृतीय रही।
- ट्रिपल जंप : भारती प्रथम, रीमा रानी द्वितीय और रेखा तृतीय रही।
- शॉट पुट : अनु प्रथम, मनीषा द्वितीय और गुरजीत तृतीय रही।
- डिस्कस थ्रो : अनु प्रथम, साक्षी द्वितीय और ज्योति तृतीय रही।