{"_id":"631cf5e69cec1665be672724","slug":"another-cricketer-from-karnagiri-can-shine-on-the-international-scene-karnal-news-knl1206885165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक सकता है कर्णनगरी का एक और क्रिकेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय फलक पर चमक सकता है कर्णनगरी का एक और क्रिकेटर
विज्ञापन
करनाल। सेक्टर नौ स्थित हुड्डा क्रिकेट मैदान में हरियाणा क्रिकेट संघ और सुमित नरवाल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित सबसे तेज गेंदबाज की खोज प्रतियोगिता हुई, जिसमें सबसे तेज गेंदबाज का खिताब अपने नाम करने वाले हर्षित कंबोज ने 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंदे फेंकी। ऐसे में उम्मीद है कि तरावड़ी निवासी नवदीप सैनी के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में जल्द कर्ण नगरी का हर्षित कंबोज भी दिख सकता है।
तेज गेंदबाजी की प्रतियोगिता में कई राउंड के बाद निकले इस सबसे तेज गेंदबाज का पूरा जिम्मा अब सुमित नरवाल फाउंडेशन उठाएगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सुमित नरवाल ने बताया फाउंडेशन और हरियाणा क्रिकेट संघ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित टैलेंट सर्च कार्यक्रम में पूरे जिले से लगभग 122 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें प्रत्येक गेंदबाज को मौका दिया गया। साथ ही स्पीडोमीटर द्वारा गेंद की गति को भी मापा गया, जिसमें सबसे तेज गति से गेंद डालने में हर्षित कंबोज सफल रहे, जिन्होंने 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली। दूसरे नंबर पर अभय नरवाल रहे, जिन्होंने 138 की स्पीड से गेंद फेंकी और तीसरा तीसरे नंबर पर फरमान जिन्होंने 135 की स्पीड से गेंद डाली।
सुमित नरवाल ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि जिस समय नवदीप सैनी करनाल में खेलता था, उस समय ग्रास रूट लेबल पर इस तरह की आधुनिक सुविधाओं का प्रयोग नहीं होता था। अब तो नये खिलाड़ियों को अपने प्रदर्शन का तुरंत पता चल जाता है। उन्होंने कहा कि भविष्य में अपने क्रिकेट के कैरियर को आगे बढ़ाने के लिए व इन खिलाड़ियों को तराशने मे हर संभव सहायता प्रदान करेंगे, ताकि वह अपनी इस प्रतिभा को आगे बढ़ा कर अपना और देश का नाम रोशन कर सकें। इधर, हर्षित कंबोज ने कहा कि भविष्य में वे इससे भी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर ऋषि पाल, परम दयाल, संजय बामल, डॉ. अशोक कुमार, विजय पाल, अमित शर्मा, लखविंदर मेहला, अमित नरवाल, अरविंद नरवाल, राज चौहान, गोपाल रमन, जोगिंदर, हर प्रताप, दिनेश सैनी, क्रिकेट कोच दिनेश खोखर, सुखबीर, मोहित कल्याण, पुनीत लाठर, राजेश बटला, विकास राणा, हरजीत वर्मा, स्वराज चौहान और ललित शर्मा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
बॉक्स
भारतीय गेंदबाजों का रिकार्ड
अभी तक नवदीप सैनी ने 152 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली हैं, जिसे हाल ही में जम्मू-कश्मीर के भारतीय तेज गेंदबाज ने 157 किमी. की रफ्तार से गेंद फेंक कर तोड़ दिया।
विदेशी गेंदबाजों का रिकार्ड
दुनिया में सबसे तेज गेंद डालने का रिकार्ड पाकिस्तान के शोएब अख्तर के नाम हैं, जिन्होंने 161.3 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली हैं। उनके रिकार्ड के करीब केवल ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली ने ही पहुंच सके हैं, जिन्होंने 161 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से गेंद डाली हैं।