फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Another accused who brought 18.5 kg opium from Jharkhand, arrested from Mohali

झारखंड से 18.5 किलो अफीम लाने वाला दूसरा आरोपी मोहाली से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Another accused who brought 18.5 kg opium from Jharkhand, arrested from Mohali
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। झारखंड से 18.5 किलोग्राम अफीम लाने के मामले में दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी बलबीर सिंह वासी पूंडरी कैथल को पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार किया है। जिसे रविवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 9 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पकड़े जाने के डर से मोहाली के एक पीजी में कमरा लेकर रह रहा था।
स्पेशल टास्क फोर्स अंबाला यूनिट व एंटी नारकोटिक्स सेल करनाल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पिछले दिनों आरोपी अमृतपाल वासी गांव कबूलपुर खेड़ा को सीएचडी सिटी से एक कार सहित गिरफ्तार किया था। तलाशी लेने पर कार के पिछले बंपर के पास बनाए गए विशेष स्थान से 18 किलो 560 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। इस दौरान उसका साथी आरोपी बलबीर सिंह फरार हो गया था।
विज्ञापन

1.20 लाख रुपये में झारखंड से लाए थे अफीम
आरोपी अमृतपाल व बलबीर सिंह कार लेकर 27 सितंबर को झारखंड के हजारीबाग गए थे। वहां पर बंटी राय नामक व्यक्ति से एक लाख बीस हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से साढ़े 18 किलो अफीम खरीदी थी। आरोपी अमृतपाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी बलबीर को काबू किया है। एसपी गंगाराम पूनिया ने आमजन से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की रोकथाम व इसमें संलिप्त आरोपियों को पकड़ने में लोग पुलिस का सहयोग करें। ऐसे लोगों की सूचना पुलिस के वाट्सएप नंबर 85708-85704, एंटी नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज के मोबाइल नंबर 70560-09450 व पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 0184-2208222, 2208223 पर दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार
असंध। कैथल मार्ग स्थित गांव खेड़ी सर्फअली से सीआईए असंध की टीम ने आरोपी को 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। आरोपी सतपाल वासी गांव खेड़ी सर्फली की तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी पेंट की जेब से स्मैक बरामद हुई। आरोपी ने खुलासा किया कि वह कुछ समय से स्मैक खरीदकर उसे खुद के पीने व बेचने का काम करता है। स्मैक को जींद के नकटी नामक गांव से एक व्यक्ति से खरीद कर लाया था। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला एनडीपीएस एक्ट का थाना असंध में दर्ज है। मामले में आरोपी जमानत पर था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed