फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ANM health deteriorated during vaccination and afterall she died

वैक्सीनेशन के दौरान बिगड़ी थी एएनएम की तबियत, हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
ANM health deteriorated during vaccination and afterall she died
कोविड टीकाकरण करते हुए अचानक बेहोश हुई गांव कंजाला की 37 वर्षीय पूजा शर्मा की पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह एनएचएम के तहत एएनएम पद पर कार्यरत थी। कोविड काल से लेकर वह लगातार टीकाकरण कार्य में लगी थीं।
विज्ञापन

बताया गया कि 25 जून को नारायणगढ़ के राजकीय महिला सीसे स्कूल में चल रहे टीकाकरण अभियान के दौरान टीका लगाते हुए वह अचानक बेहोश गई थी। इसके बाद उन्हें नारायणगढ़ नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन उनकी तबियत बिगड़ती चली गई, फिर उन्हें पंचकूला और वहां से पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया, जहां वह वेंटिलेटर पर चल रही थीं। यहीं पर उपचार के दौरान पूजा शर्मा ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

सरकार की तरफ से नहीं मिली मदद, एसो. ने किया था चंदा एकत्रित
एनएचएम के तहत कार्यरत किसी भी स्वास्थ्यकर्मी के लिए कैशलेस सुविधा नहीं है। एएनएम पूजा शर्मा के इलाज के लिए सरकार की ओर से भी कोई मदद नहीं मिली। एनएचएम अंबाला एसो. के प्रधान तरणदीप सिंह ने बताया कि पूजा शर्मा की हालात लगातार खराब हो रही थी। इस पर परिवार की आर्थिक मदद के लिए एसो. ने चंदा एकत्रित कर करीब 60 हजार रुपये दिए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। पूजा शर्मा के पति सूरजभान स्टेशनरी की दुकान गांव में ही चलाते हैं। उनके दो बेटे एक सात व दूसरा करीब 14 साल का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed