फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ANM-GNM girls removed dust

एएनएम-जीएनएम छात्राओं ने निकाला गुबार

Fri, 17 Jul 2015 12:57 AM IST
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो
करनाल/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
एएनएम और जीएनएम की छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान 450 छात्राओं पर झूठे
विज्ञापन
मुकदमे दर्ज करने व 8 छात्राओं को संगीन जुर्म में जेल में बंद करने के मामले को लेकर वीरवार को बीडीपीओ को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान छात्राओं ने प्रदर्शन के दौरान छात्र-छात्राओं पर बनाए गए झूठे मुकदमे वापस लिए जाने की गुहार लगाई। साथ ही छात्राओं का रिजल्ट जल्द से जल्द घोषित करते हुए रिजल्ट घोषित करने के लिए बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट जल्द से जल्द पेश करने की मांग की। इससे पहले छात्राओं ने पूरे मामले की निंदा करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जाहिर किया।

बीडीपीओ कुलभूषण को सौंपे ज्ञापन में छात्राओं के शांतिपूर्वक प्रदर्शन पर पुलिस बल का प्रयोग करने की घटना की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने व दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई। छात्राओं ने कहा कि एएनएम-जीएनएम नर्सिंग विद्यार्थियों के जायज आंदोलन को कुचलने के लिए पुलिस ने जो कदम उठाया है उसकी हर हाल में जांच होनी चाहिए। छात्राओं पर लाठियां बरसा कर दर्जनों छात्राओं को घायल कर दिया गया, जो लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed