फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers will go to gherao the assembly today

आज विधानसभा का घेराव करने जाएंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 01:56 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will go to gherao the assembly today
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। वेतन बढ़ोतरी सहित अन्य मांगों के समर्थन में आंगनबाड़ी वर्कर्स की हड़ताल जारी है। वीरवार को चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय आंदोलन होगा और विधानसभा का घेराव करने के लिए कूच किया जाएगा। इस आंदोलन में करनाल की भी तीन हजार वर्कर्स और हेल्पर्स हिस्सा लेंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली है।
सरकार के वादे के मुताबिक बुधवार को उपायुक्त के साथ तालमेल कमेटी के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात नहीं हो पाई। इससे नाराज वर्कर्स ने बुधवार को लघु सचिवालय के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने काफी देर तक मुख्य द्वार के समक्ष डटकर नारेबाजी की। एक मार्च को मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए निकलीं वर्कर्स को प्रशासन ने फव्वारा पार्क के पास ही रोक लिया था। इस दौरान प्रदर्शन कर रहीं महिलाओं को एसडीएम सुमित सिहाग ने बुधवार को उपायुक्त से बातचीत करने का समय दिया था।
विज्ञापन

नेता बिजनेश राणा, रूपा राणा, मधु शर्मा, रीना, सीटू के जिला प्रधान सतपाल सैनी व सचिव जगपाल राणा ने कहा कि तीन मार्च को विधानसभा के घेराव की तैयारी पूरी कर ली है। जिले की सभी वर्कर्स वहां पहुंचेंगी। मुकदमों एवं बर्खास्तगी करने से आंगनबाड़ी वर्कर्स के हौसले कमजोर होने की बजाए और मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रधानमंत्री ने 2018 में दिवाली के तोहफे के रुप में वर्कर्स को 1500 रुपये और हेल्पर्स को 750 रुपये वेतन बढ़ाकर देने की घोषणा की थी तो इसे लागू क्यों नहीं किया जा रहा। 2018 में ही हड़ताल के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा किए गए समझौते अनुसार वर्कर एवं हेल्पर्स को कुशल और अर्धकुशल कर्मचारी का दर्जा देने की बात हुई थी, ये मांग भी लंबित है। इस अवसर पर ओपी माटा, जगमाल सिंह, रीना, ममता, सरोज रतनगढ़, मूर्ती, महेश, कोमल, सुनीता और कुसुम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed