फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Anganwadi workers will celebrate black day on 21st

Karnal News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 21 को मनाएंगी काला दिवस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers will celebrate black day on 21st
करनाल। सीटू कार्यालय में शनिवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं हेल्पर यूनियन की बैठक में एफआरएस व अन्य मांगों को लेकर 21 अगस्त को जिला स्तर पर काला दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। इस दाैरान जिला प्रधान रूपा राणा ने कहा कि फेस कैप्चरिंग और छह महीनों से केंद्र सरकार से मिलने वाला मानदेय न मिलने के कारण विरोध किया जा रहा है। आंगनबाड़ी सेवाओं के लिए अनिवार्य फेस रिकग्निशन प्रक्रिया वापस लेने और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए हस्तक्षेप की अपील की गई। बैठक के दौरान मुख्य मांगों में आंगनबाड़ियों में टीएचआर व अन्य लाभों के लिए एफआरएस प्रमाणीकरण की अनिवार्यता तत्काल वापस लेने के लिए कहा गया। इस मौके पर ओपी माटा, सतपाल सैनी, बिजनेश राणा, सरोज रत्तनगढ़, शालिनी और ममता सहित अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed