{"_id":"6931eef69e751feb460b2600","slug":"anganwadi-workers-honored-karnal-news-c-338-1-kn11017-125834-2025-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित
Fri, 05 Dec 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 05 Dec 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
करनाल। डाक विभाग की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खातों को खोलने का विशेष अभियान चलाया गया था। इसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आने वाली आशा वर्करों और आंगनबाड़ी की कार्यकर्ताओं ने भाग लिया था। उनके सक्रिय सहयोग ने इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसको लेकर वीरवार को प्रवर डाक अधीक्षक पंकज कुमार मीणा ने उन्हें सम्मानित किया। अधीक्षक डाकघर प्रदीप कुमार बजाज, सीनियर पोस्ट मास्टर आयुष अत्री, मैनेजर बीपीसी रुचि, सीपीसी सुपरवाइज़र नीलम आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन