{"_id":"675caa86c5383209ad04bd54","slug":"american-resident-cheats-millions-by-posing-as-son-in-law-karnal-news-c-18-knl1008-538699-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमेरिका निवासी जमाई बनकर की लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमेरिका निवासी जमाई बनकर की लाखों की धोखाधड़ी
विज्ञापन
करनाल। अमेरिका निवासी जमाई बनकर 3.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल हैक करके उसका डाटा भी निकाला है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
साइबर थाना में दी शिकायत में नीलोखेड़ी निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उनका मोबाइल काफी समय से हैक था। इस कारण उनके व्यक्तिगत व ऑफिशियल डाटा से छेड़छाड़ हुई, जिसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। इससे उनका काफी आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ 3.10 लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है और ब्लैकमेल करने की धमकी भी दी है। उनकी पत्नी आशा राजपूत ने भी आठ दिसंबर को शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया और उसने उनके अमेरिका निवासी जमाई अनीश बनकर बात की और कहा कि उनके बैंक खाते में 8.70 लाख रुपये भेज रहा है।
विज्ञापन
इसकी ट्रांसफर पर्ची भी आरोपी ने उन्हें भेजी और कहा कि 24 घंटे में राशि खाते में जमा हो जाएगी। इसकी वेरिफिकेशन के लिए एसबीआई से कॉल भी आएगी। इसके बाद आरोपी ने एसबीआई कर्मी बनकर उन्हें कॉल किया और कहा कि राशि खाते में जमा हुई है। इसके बाद अनीश बनकर बात करने वाले आरोपी ने कहा कि उसे अपना वर्क वीजा रिन्यू कराना है और मुंबई की एजेंसी को रुपये देने हैं। इसके अनुसार आरोपी सरदार बलविंद्र सिंह ने तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 3.10 लाख रुपये लिए।
इसके बाद उनके भाई राजेश ने आरोपी बलविन्द्र सिंह से व्हाट्सप कॉल किया था तो उसने उन्हें धमकी दी कि उनके पूरे परिवार का डाटा उसके पास है, जिसका वह गलत इस्तेमाल भी कर सकता है। संवाद