{"_id":"69445d8350bf6982640db9de","slug":"amar-ujala-prathama-award-ceremony-tomorrow-karnal-news-c-18-knl1018-804650-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अमर उजाला प्रथमा सम्मान समारोह कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अमर उजाला प्रथमा सम्मान समारोह कल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अमर उजाला की ओर से सशक्त नारियों और नारी सशक्तिकरण के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। 20 दिसंबर को आयोजित होने वाले अमर उजाला प्रथमा सम्मान समारोह को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण पहुंचेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर मेयर रेणू बाला गुप्ता और जिला परिषद की अध्यक्ष प्रवेश सोहन सिंह राणा शिरकत करेंगे। इन्हीं के हाथों से महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
अमर उजाला की ओर से कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई चौक के नजदीक स्थित रेड कार्पेट लॉन में किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर दो बजे शुरू होगा। कार्यक्रम के आयोजन में ओम प्रकाश सराफ एंड सन्स और संत कबीर पब्लिक स्कूल का विशेष योगदान है। इसके अलावा एक्सपर्ट मैथ्स क्लासिस, शारदा एकेडमी, एसटीएस क्लासिस, कान्सेप्ट स्टडी सेंटर और फोर्टिज अस्पताल भी सहयोगी हैं।