{"_id":"5793b50d4f1c1b6106c4b830","slug":"allegation-on-bijli-karmi-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मियों पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मियों पर महिला से छेड़छाड़ करने का आरोप
अमर उजाला/ब्यूरो/करनाल
Updated Sat, 23 Jul 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम नगर में बिजली कर्मियों द्वारा मीटर बदलने के नाम पर घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। महिला ने इसकी शिकायत निगम अधिकारियों व पुलिस को दी है। वहंीं बिजली कर्मी महिला द्वारा झूठा आरोप लगाकर बिजली की चोरी पकड़ने जाने से बचने का प्रयास बता रहे हैं।
प्रेमनगर वासी एक महिला ने बताया कि शनिवर को दोपहर के समय घर में अकेली थी, तबी कुछ युवक उनके घर आए तथा दरवाजा खटखटाने लगे। जब उसने उन युवकों से आने का कारण पूछा तो खुद को बिजली निगम ने बताकर मीटर बदलने की बात कहने लगे। अभी गेट खोला भी नहीं था कि युवक दीवार फांदकर उनके घर में प्रवेश कर गए। उनके पास कोई मीटर या बिजली के उपकरण भी नहीं थे। महिला का आरोप है कि खुद को बिजली कर्मी बताने वाले तीनों युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की और उसके गले से सोने की चेन भी छीन ली। उसके शोर मचाने पर भीड़ को इकट्ठा होते देख तीनों वहां से फरार हो गए। इस दौरान आसपास के लोगों ने मोबाइल में वीडियो बना ली। इसमें क्षेत्र के जेई सुरेंद्र कुमार व अनिल कुमार तथा सचिन की पहचान हुई है। महिला ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
बिजली निगम ने एसई जेके कांबोज ने बताया कि अभी तक उनके पास इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई है, यदि कोई इस प्रकार की शिकायत मिलेगी तो जांच के बाद संबंधित कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।