फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All the stolen goods will be recovered, action will be taken tomorrow

चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपी को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
All the stolen goods will be recovered, action will be taken tomorrow
करनाल। इंद्री में जमीनों पर जबरन कब्जा करने, धोखाधड़ी से जमीन हड़पकर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि इंद्री निवासी विनोद दिवान से चोरी गए पाइप आधे ही मिले हैं। अभी अन्य सामान भी बरामद करने हैं। मुख्य आरोपियों ने विनोद दिवान का नाम लिया है कि उन्होंने उसे चोरी का सामान बेचा था।
विज्ञापन

आरोपी को सोमवार तक का समय दिया गया है। इसके बाद आरोपी को कार्रवाई की जाएगी क्योंकि आरोपी से अभी और भी चोरी का सामान बरामद करना है। पुलिस के अनुसार 12 अक्तूबर 2021 को संजीव कुमार निवासी रोड कॉलोनी सेक्टर-33 करनाल ने शिकायत दी थी कि आरोपी धर्मपाल, पत्नी अनुप्रिय, बेटा शिवम, अमित अरोडा निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी करनाल, सलील नारायण व शिक्षा नारायण डायरेक्टर आकर्षण स्पेस एंड डिजाइन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा मिलकर धोखे से जमीन अपने नाम कराने, चार कनाल भूमि बिना पैसे के धोखाधड़ी से अपने नाम रजिस्टरी कराने, फर्जी कंपनी, फर्जी रेजुलुशन व फर्जी लेटर हेड बनाने, प्रोजेक्ट पर लगे करोड़ों रुपये का सामान चोरी करने व उसे बेचने, फर्जी कागजात तैयार करके 15 करोड़ रुपये धोखाधड़ी से हड़पने बारे दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी सलील, धर्मपाल व उसके बेटे को गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने इंद्री निवासी विनोद दिवान का नाम लिया कि चोरी किया सामान उन्होंने उसे बेचा है। आरोपी विनोद दिवान से आधा सामान बरामद किया गया है। सोमवार को आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed