{"_id":"673fc04a32f7ea5a7007f064","slug":"all-election-promises-will-be-fulfilled-yogendra-karnal-news-c-18-knl1008-523867-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी चुनावी वादे किए जाएंगे पूरे : योगेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी चुनावी वादे किए जाएंगे पूरे : योगेंद्र
Fri, 22 Nov 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Fri, 22 Nov 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
असंध। क्षेत्रीय विधायक योगेंद्र राणा ने वीरवार को गांव खेड़ी सर्फअली, मुंड, पोपड़ा, अरडाना, असंध वार्ड नंबर 15 में पहुंचकर लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत उनकी मेहनत और सहयोग का ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किया गया हर वादा पूरा किया जाएगा।
विधायक राणा ने कहा कि भाजपा की वर्तमान केंद्र व हरियाणा सरकार लोगों का चहुंमुखी एवं सर्वांगीण विकास करने में जुटी हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ-सबका विकास जैसी अनूठी सोच तथा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश में विकास की बयार बह रही है।
अब तक 13 चुनावों में से पिछले 10 में हर बार सरकार बदली, पर जो पहले कभी नहीं हुआ, वो इस बार हुआ। इस बार पिछले दो कार्यकाल पूरी करने वाली सरकार को तीसरी बार मौका मिला है, यह भाजपा के लिए गर्व का विषय है। इलाके में कोई भी विकास कार्य है वह मुझे लिखकर दें, वह उसे अवश्य पूरा करवाने का काम करेंगे।
विज्ञापन
सरपंच पवन कुमार मूंड ने पुष्पगुच्छ भेंट कर विधायक का स्वागत के बाद कई मांगें भी रखीं। इसमें मूंड से बाहरी और मूंड से असंध की सड़क को 18 फुट चौड़ा करने, गांव के राजकीय पशु अस्पताल से बस क्यू सेल्टर तक रास्ता पक्का करवाने, गांव में नया बोरवेल लगवाना शामिल रहा। इस अवसर पर असंध मंडल अध्यक्ष राम अवतार जिंदल, गांव अरडाना सरपंच जयभागवान, गांव पोपड़ा सरपंच राहुल, गांव मुंड से पूर्व सरपंच योगराज, आजाद मास्टर, गांव खेड़ी सर्फअली सरपंच लखविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।