फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   All districts will open medical college

सभी जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

Fri, 05 Jun 2015 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल
ब्यूरो/अमर उजाला करनाल Updated Fri, 05 Jun 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए सभी 21 जिलों
विज्ञापन
में मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। इससे हर वर्ष दो हजार से अधिक डॉक्टर उपलब्ध होंगे।

ऐसे में डॉक्टरों के अभाव में कोई अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को इंद्री में विकास रैली के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उनके हुनर के अनुरूप दक्ष किया जा सके इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास कार्यक्रम क्रियान्वित किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के तहत पश्चिमी हरियाणा में एक वस्त्र हब विकसित किया जाएगा। यहां तैयार कपड़ों का आयात व निर्यात होगा। इसके अलावा बडे़ पैमाने पर 50 हजार से अधिक सरकारी भर्तियां भी की जाएंगी। मेरिट के अनुरूप नौकरी देकर हम युवाओं को सम्मान दे सकेंगे।

नियमित कॉलोनियों में उपलब्ध कराए जाएंगे प्लॉट
विकास रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नियमित कॉलोनियों में लोगों को सस्ती आवास नीति के तहत प्लॉट उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछली सरकार के समय 100-100 गज के प्लॉट देने के झूठे वादे से लाखों लोगों को अब भी प्लॉट उपलब्ध नहीं हुए हैं, जहां-जहां सरकारी जमीन है वहां पर आवश्यकता अनुसार प्लॉट दिए जाएंगे और जहां पर नहीं है, वहां पर जमीन अधिग्रहण कर इसकी व्यवस्था की जाएगी।

वाड्रा डीएलएफ डील समेत हुड्डा के मामलों की होगी जांच
इंद्री (करनाल)। गुड़गांव के सेक्टर-83 में वाणिज्यिक कॉलोनियों के लिए पिछली सरकार द्वारा दिए गए लाइसेंसों में वाड्रा डीएलएफ डील सहित पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मामलों की भी जांच होगी। इंद्री में विकास रैली को संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही। एक प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के निर्णय के अनुसार जून में कंपार्टमेंट के लिए अतिरिक्त कक्षाएं आयोजित कराने के लिए स्कूलों में न जाने वाले अध्यापकों की जांच कराई जाएगी, जिन अध्यापकों के परिणाम 50 प्रतिशत से कम है अगर उसमें सुधार नहीं हुआ तो उन पर सेवा नियमों के अनुरूप कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed