{"_id":"c1e84be50066b0efc050a28143fe3e1a","slug":"alert-the-police-checking-at-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलर्ट को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलर्ट को लेकर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर की चेकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Mon, 04 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद सीएम सिटी में भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। सोमवार को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। ट्रेनों के अलावा प्लेटफार्म पर रखा सामान चेक किया और सवारियों को भी जागरूक किया।
विज्ञापन
डीएसपी राजकुमार के नेतृत्व में सिटी थाना के प्रभारी मोहनलाल, सीआईए इंस्पेक्टर दीपक कुमार, जीआरपी से लक्षमणदास सहित रेल वार्डन ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। आतंकी हमले को लेकर किए गए अलर्ट में पुलिस पूरी तरह सतर्क रही और आने जाने वालों पर निगरानी रखी।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर दोपहर के समय डीएसपी राजकुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग की। इस दौरान सवारियों को समझाया गया कि किसी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या संदिग्ध व्यक्ति लगने पर तुरंत पुलिस के टोल फ्री नंबर पर सूचित करें। किसी अनजान व्यक्ति द्वारा दिया गया सामान न खाएं।
विज्ञापन
पुलिस ने कई युवकों से पूछताछ की और उनकी आईडी भी चेक की। पुलिस की इस सतर्कता से सवारियों ने भी राहत की सांस ली। सवारियों को भी आतंकी हमले के बाद भय के साथ सफर कर रहे हैं। करनाल रेलवे स्टेशन को भी कई बार धमकी मिलने के बाद यहां की सुरक्षा कड़ी करना पुलिस के लिए जरूरी है।
इस मौके पर रेल वार्डन सुखदेव, चंद्र मोहन, मनोज शर्मा, कर्मवीर, रमन मिढ्डा, राधे शयाम, सुरेंद्र, गौरव व राजेश मदान आदि उपस्थित थे।