{"_id":"5e309a7e8ebc3e4ae56929eb","slug":"alert-issued-regarding-corona-virus-karnal-news-knl2021854","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना अलर्ट
विज्ञापन
चीन में फैले कोरोना वायरस को लेकर अब प्रदेश में भी अलर्ट जारी हो गया है। चीन में लगातार हो रही मौतों को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। साथ ही सभी सामान्य अस्पतालों और मेडिकल कालेज को अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। हालात को देखते हुए आनन-फानन में सिविल अस्पताल और कल्पना चावला मेडिकल कालेज में आइसोलेटेड वार्ड बना दिए गए हैं। मेडिकल कालेज के निदेशक डा. जेसी दुरेजा ने भी कालेज के अधिकारियों की बैठक बुलाई और उपलब्ध उपकरणों और दवाइयों की जानकारी ली। साथ ही आदेश दिए कि इस मामले में किसी तरह की भी कोताही न बरती जाए। कोई भी सांस की बीमारी से संदिग्ध मरीज कालेज आए तो उसको गंभीरता से लें और अलग वार्ड में ही उसे दाखिल करें। खासकर चीन से आने वाले लोगों पर निगरानी रखें और कोई भी संदिग्ध मरीज मिले तो प्रबंधन को सूचना दें। कालेज में इमरजेंसी के साथ ही आइसोलेटेड वार्ड तैयार किया गया है।
हेल्पलाइन नंबर करें जारी : एमडी
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के एमडी प्रभजोत सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ से एक वीडियो कॉफ्रेंस के जरिए, जिलों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ कोरोना वायरस को लेकर स्थिति की समीक्षा कर एडवाइजरी जारी की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चीन से आने वाले प्रत्येक पैसेंजर पर निगरानी रखी जाए और उसकी काउंसलिंग भी हो। अगर किसी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई दे तो उसे सैंपल लेकर लैब में भेजें। जनता की सुविधा के लिए जिला अस्पतालों में हेल्पलाइन नम्बर जारी कर दिए जाएं। वीडियो कांफ्रेंस में उप सिविल सर्जन डा. मंजु पाठक, डा. नीलम वर्मा, डा. संजीव कुमार, डा. अमन यादव व अन्य चिकित्सा अधिकारी शामिल थे।
प्राइवेट अस्पतालों को भी दिए निर्देश, बनाएं अलग वार्ड
करनाल के सिविल सर्जन डॉ. अश्वनी आहुजा ने बताया कि जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना वायरस अलर्ट को देखते हुए अलग से एक वार्ड बना दिया गया है। कोरोना वायरस लक्षण से संबंधित केस प्राप्त होने की सूरत में उसे 28 दिन तक निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा, मरीज को मास्क व सभी चिकित्सकों को भी मास्क पहनने की हिदायतें दी गईं हैं। प्राइवेट अस्पतालों के साथ भी तालमेल कर लिया गया है। वेंटीलेटर की सुविधा कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में है। प्राइवेट अस्पतालों को हिदायत दी गई है कि वे अपने अस्पताल में आईसोलेटेड वार्ड बनाएं।
विज्ञापन
सांस की दिक्कत हो ती तुरंत करें संपर्क : सीएमओ
अभी तक जिले में कोरोना वाइरस का कोई केस नहीं मिला है। स्वास्थ्य विभाग पूर्ण रूप से अलर्ट है। किसी भी व्यक्ति को सांस की दिक्कत आने पर उसकी सूचना तुरंत सिविल सर्जन कार्यालय में उपलब्ध करवाएं। बुधवार से हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा, साथ ही लोगों को जागरूक किया जाएगा। लोगों को इससे डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि जागरूक होने की जरूरत है।
क्या है कोरोना वायरस?
कोरोना संक्रमित होने वाला वायरस है। यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के जरिए फैलता है। इस वायरस के लक्षण निमोनिया की ही तरह हैं। कोरना वायरस जानवरों में भी पाया जाता है। माना जा रहा है कि समुद्री जीव-जंतुओं के जरिए ही यह वायरस चीन के लोगों में फैला।
क्या हैं लक्षण
कोरोना वायरस के मरीजों कोे जुखाम, खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत रहती है। शुरू में बुखार जैसे लक्षण देखे जाते हैं। इसके बाद ये लक्षण न्यूमोनिया में बदल जाते हैं और किडनी को नुकसान पहुंचाते हैं। फेफड़े में गंभीर किस्म का संक्रमण हो जाता है और सांस लेने में तकलीफ होती है।
ये हैं बचाव के उपाय
-खांसते और छींकते वक्त अपने नाक और मुंह को टिश्यू से ढकें।
-जिन्हें सर्दी या फ्लू जैसे लक्षण हों, उनके साथ करीबी संपर्क बनाने से बचें.
-मीट और अंडों को भी अच्छी तरह पकाकर ही खाएं
-खाना खाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धोएं