फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Ajay achieved his success in a short time with hard work.

Karnal News: अजय ने कम समय में मेहनत से पाया मुकामं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ajay achieved his success in a short time with hard work.

विज्ञापन
निसिंग। कस्बे के औंगद गांव के बॉडी बिल्डिंग युवा खिलाड़ी अजय भार्गव ने तीन माह की दिन-रात कड़ी मेहनत व जनून से क्षेत्र में नाम कमाया है। गांव में गरीब परिवार से निकले अजय ने पैसे की किल्लत होते हुए भी बॉडी बिल्डिंग के महंगे खेल में कॅरिअर की शुरुआत की। उन्होंने संतुलित भोजन से अपने शरीर को इस काबिल बनाया कि पूंडरी के राजकीय इंडोर स्टेडियम में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में 120 प्रतिभागियों में से 65 किलोग्राम भार श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया।
उन्होंने मात्र तीन से चार माह के अभ्यास से साबित कर दिखाया कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। मजदूरी कर पिता अशोक भार्गव ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया। उसी के परिणाम स्वरूप आज उनके बेटे ने खेलों में नाम कमाया है।
विज्ञापन

उनकी यह सफलता न केवल उनके खुद के लिए बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणादायक रहेगी। पूंडरी में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 119 खिलाड़ियों को प्रतिभा के दम पर पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतुलित भोजन से बनाया शरीर : अजय भार्गव ने बताया कि वह छोटी उम्र से ही बॉडी बिल्डिंग में रुचि रखते थे। इसमें कॅरिअर बनाने के लिए उसने सबसे पहले अपना डाइट चार्ट तैयार किया और संतुलित भोजन से शरीर बनाया। उन्होंने अपने कोच साहब सिंह राणा की देखरेख में सुबह शाम प्रतिदिन दो घंटे कड़ी मेहनत से शरीर में एब्स बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed