फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   air force starts airlifting of Oxygen container

ऑक्सीजन कंटेनर की एयरलिफ्टिंग टास्क में जुटी एयरफोर्स, जवानों की सामान्य छुट्टियों पर ब्रेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:25 AM IST
विज्ञापन
air force starts airlifting of Oxygen container
कोरोना के फिर बढ़ते कहर को लेकर सशस्त्र बलों के आला अफसर अपने जवानों की सेहत की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से गंभीर हैं। इसी के मद्देनजर सेना और वायुसेना में फिलहाल कुछ ऐसी व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिससे जवानों को इस वायरस की चपेट से बचाया जा सके। इसके अलावा सभी जवानों को कोरोना से बचाव का टीका लगे, इस पर भी विशेष वैक्सीनेशन शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। सभी जवानों को कमांड अस्पतालों में कोरोना की पहली और दूसरी डोज लगवाई जा रही है। इसके साथ-साथ एयरफोर्स क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर की एयरलिफ्टिंग टास्क में भी जुट गई है।
विज्ञापन

कोरोना की पहली लहर में भी विभिन्न सशस्त्र बलों के काफी जवान संक्रमित हुए थे। मगर इस बार हेल्थ विशेषज्ञ दूसरी लहर को पहली से ज्यादा खतरनाक मान रहे हैं। इसलिए जवानों की सेहत सैन्य अफसरों के लिए बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है। इसी को देखते हुए वायुसेना ने सामान्य छुट्टियों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। सैन्य सूत्रों ने बताया कि जब तक कोविड का प्रकोप चल रहा है वायुसेना के जवानों को सशर्त सिर्फ इमरजेंसी छुट्टी ही मिल पाएगी।
विज्ञापन

इसके तहत एक बार में केवल 15 प्रतिशत स्टाफ ही छुट्टी पर रहेगा। जबकि पहले 25 प्रतिशत स्टाफ को छुट्टी दे दी जाती थी। इमरजेंसी छुट्टी में भी शर्त यह रहेगी कि संबंधित जवान अपनी छुट्टी की एप्लीकेशन अपने आला अफसर को देगा और आला अफसर इस बाबत उसका व्यक्तिगत इंटरव्यू करेगा। इसके बाद यह तय होगा कि संबंधित इमरजेंसी कारणों के आधार पर जवानों को छुट्टी दी जा सकती है या नहीं। यह व्यवस्था सिर्फ कोविड काल के मद्देनजर बनाई गई है। इसके साथ-साथ जिन वायुसेना जवानों को अभी वैक्सीन की सिर्फ एक डोज लगी है, उन्हें छुट्टी काटकर आने पर 14 दिन क्वारंटीन रहना पड़ेगा। जबकि दोनाें डोज लग जाने वाले जवानों को एहतिहातन केवल तीन से चार दिन होम आइसोलेट रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जहां कमी, वहां मालवाहक विमानों से पहुंचेंगे ऑक्सीजन कंटेनर
इस वक्त ऑक्सीजन की आपूर्ति को लेकर जो हालात बने हुए हैं। उसके मद्देनजर वायुसेना ने क्रायोजेनिक ऑक्सीजन कंटेनर की एयरलिफ्टिंग शुरू कर दी है। इसके लिए एयरफोर्स के मालवाहक विमान सी-17 और आईएल-76 को एयरलिफ्टिंग टास्क दी गई है। इन विमानों में बड़े-बड़े ऑक्सीजन कंटेनरों को उस इलाकों में पहुंचाया जा रहा है, जहां कोविड मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी है।

---
पीटी परेड फिर बंद, योग पर जोर
उधर, सेना ने भी फिर से सुबह यूनिटों की होने वाली पीटी परेड फिर से बंद करवा दी है। इसकी बजाए जवानों को योग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। बैरकों में रहने और मैस में खाने के दौरान जवानों को पूरी तरह सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड के लक्षण महसूस होने वाले जवानों तुरंत कोविड अस्पतालों में संपर्क करने को कहा गया है। इसके अलावा सभी यूनिटों के अफसर यह भी सुनिश्चित करेंगे कि उनके शत प्रतिशत जवानों ने कोरोना का टीका लगवा लिया है। साथ ही जवानों बाहरी लोगों के संपर्क में ज्यादा न आने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed