फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   agitation

गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर एकजुट हुई भाकियू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
agitation
भारतीय किसान यूनियन के तत्वावधान में करनाल सहकारी शुगर मिल्स में गन्ना उत्पादक किसानों की मांगों को लेकर आयोजित की गई किसान महापंचायत में शुगर मील के मौजूदा एमडी के नहीं मिलने पर रोष जाहिर किया गया। किसान महापंचायत में एकमत से प्रस्ताव पास किया कि एमडी सुशील मलिक ने किसानों की अनदेखी करके किसान पंचायत का अपमान किया है। किसानों की फरियाद न सुनना घोर प्रशासनिक लापरवाही है। इस पर पंचायत में 12 अक्टूबर को मील परिसर में महापंचायत बुलाने का निर्णय लिया गया। महापंचायत की अध्यक्षता किसान रघबीर सिंह शेखुपुरा ने की। मील परिसर महापंचायत में जींद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर के किसानों ने भाग लिया। मिल प्रशासन की ओर से केन मैनेजर वजीर सिंह बैनीवाल, सीएमओ रामकुमार मढ़ाण व केन सुपरवाइजर रणबीर नरवाल किसान महापंचायत में पहुंचे, जो किसानों को संतुष्ट नहीं कर सके। क्योंकि अधिकांश मांगें उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर थी। प्रदेश अध्यक्ष रतनमान ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 9 अक्तूबर को प्रस्तावित किसान महापंचायत की केन मैनेजर सहित जिला प्रशासन को लिखित में दे दी गई थी। मील प्रशासन के ऐसे रवैये की वजह से किसान में नाराजगी पैदा हुई है। उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी मांगाें को मनवाने के लिए एक सशक्त आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। मान ने कहा कि चालू सीजन के लिए गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति क्विंटल करने व आने वाली एक नवंबर से प्रदेश की सभी शुगर मीलों को चलाए जाने की प्रमुख मांग है। किसान नेता मान ने 12 अक्तूबर को मील परिसर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिरकत करने की अपील भी की। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह घुम्मन, जींद जिला संरक्षक छज्जूराम कंडेला, कैथल के जिला महासचिव बनी सिंह राणा, पानीपत जिला महासचिव ऋषिपाल नांदल, करनाल जिलाध्यक्ष यशपाल राणा, कुरुक्षेत्र जिलाध्यक्ष बलविंद्र जेनपुर, यमुनानगर के जिला उपाध्यक्ष जयपाल कांबोज, जस्सा मंगलोरा, दलमीर कलसोरा, राममेहर कलसोरा, नजरा मुंढ़ो गढ़ी, अलीशान, बबलू सुहाना, महेंद्र कुंजपुरा, सुनील नली, वेदपाल नली, आभेराम, इलम सिंह, श्याम सिंह चौहान, सर्वजीत खराज पुर, जसमेर ढाकवाला, करेशन लालूपुरा, जिले सिंह, श्याम सिंह मान, महताब कादियान, सुरेंद्र सांगवान, दिलावर सिंह डबकोली, राजकमार, नेकीराम, सुरेश कांबोज सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed