{"_id":"5f4d67a68ebc3e6a856a3ed3","slug":"after-getting-remand-the-team-left-for-kurushetra-with-the-women-karnal-news-knl42638421","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड मिलने के बाद महिला को लेकर टीम कुरुक्षेत्र रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमांड मिलने के बाद महिला को लेकर टीम कुरुक्षेत्र रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोर्ट से एक दिन का रिमांड मंजूर होने के बाद सोमवार की देर शाम पुलिस दंपती को लेकर कुरुक्षेत्र पहुंची। इस दौरान उसके साथ महिला पक्ष के वकील के अलावा उसका बेटा भी साथ था। पुलिस यहां रकम बरामदगी के संबंध में आरोपी दंपती से पूछताछ और पड़ताल करेगी। इससे पहले सोमवार को दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद कोर्ट ने एक दिन का सशर्त रिमांड मंजूर किया था।
हाईप्रोफाइल सामूहिक दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग प्रकरण में गिरफ्तार दंपती के वकील एडवोकेट भूपेंद्र सिंह राठौड़ ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब महिला दो बार 164 के बयानों में दुष्कर्म की बात कह चुकी है तो फिर एसआईटी ने आरोपियों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? राठौड़ ने कहा कि पुलिस और राजनीतिक दबाव के चलते महिला को ट्रैप किया गया है। राठौड़ का कहना है कि जिस दिन महिला को गिरफ्तार किया गया, उस दिन संजीव मगंलौरा वकील ने उसको कॉॅल करके बुलाया था, वह न तो महिला का वकील है और न ही भाटिया का। पार्किंग में उस वकील की गाड़ी से उनको पकड़ा गया है, साथ ही एक बच्चा भी था। दूसरी ओर सामूहिक दुष्कर्म में आरोपी अजय भाटिया के वकील दीपक वढ़ेरा ने कहा कि हम कोई सबूत क्रिऐट नहीं कर रहे हैं, सच सच ही रहेगा और झूठ झूठ। वढे़रा ने कहा कि अदालत ने एक दिन का पुलिस रिमांड दिया है और इसी आधार पर दिया है कि महिला से छह लाख रुपये बरामद करने हैं। एक सवाल के जवाब में 22 अगस्त को पुलिस ने माना था कि महिला को पहले से ही कुरुक्षेत्र ले जाया जा चुका है और वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ था। वढे़रा ने कहा कि महिला पक्ष की तरफ से कहा गया था कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज है, वो बिल्कुल झूठ था।
कौन कौन शामिल हैं, करेंगे पूछताछ : इंस्पेक्टर
जांच अधिकारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि अदालत से अपील की गई थी कि महिला से छह लाख रुपये और बरामद किये जाने हैं। अदालत ने हमारी दलील सुनने के बाद एक दिन का रिमांड दिया है। उम्मीद है कि इस दौरान महिला और उसके पति से पैसे बरामद किये जाएंगे। इसके साथ ही इस पूरे हनीट्रेप में और कौन कौन लोग शामिल हैं, उनके बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
महिला बोली, मुझे टार्चर किया जा रहा है
अदालत में पेशी के बाद महिला ने रोते हुए मीडिया से बातचीत की। महिला ने कहा कि उसे टार्चर किया जा रहा है। पहले भी पुलिस ने उसके साथ मार पिटाई की थी। उसने मीडिया से भी बचाव की गुहार लगायी। तभी महिला पुलिस कर्मचारियों ने उसे गाड़ी में बैठा लिया। गौरतलब है कि महिला पहले भी इस मामले में नीलोखेड़ी के विधायक धर्मपाल गोंदर के बेटे शिव और एडवोकेट संजीव मंगलौरा पर पहले ही फंसाने के आरोप लगा चुकी है। हालांकि, दोनों ही आरोपों का खंडन कर चुके हैं।
तहसीलदार राज बख्श दस दिवसीय अवकाश पर
करनाल। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी सदर तहसील के तहसीलदार राजबख्श दस दिवसीय अवकाश पर हैं। उपायुक्त निशांत कुमार यादव के आदेश के क्रम में इंद्री के तहसीलदार दर्पण कांबोज को करनाल का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। तहसीलदार राज बख्श के चार सितंबर को अवकाश से लौटने की बात बताई जा रही है।