{"_id":"61e337efd0981009886fe0a1","slug":"admission-will-be-done-in-iti-till-january-31-karnal-news-knl9615957","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर मिला मौका, आईटीआई में 31 तक हो सकेंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर मिला मौका, आईटीआई में 31 तक हो सकेंगे दाखिले
विज्ञापन
अब विद्यार्थी 31 जनवरी तक आईटीआई में जाकर दाखिले करवा सकते हैं। इसे लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने निर्देश जारी कर दिए हैं। पुराने शेड्यूल के अनुसार, 15 जनवरी तक आईटीआई में दाखिले ऑन द स्पॉट किए जाने थे लेकिन कोरोना के कई मामले सामने आने के बाद सरकार ने शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया।
ऐसे में कोई विद्यार्थियों को एक और मौका और दिया जा रहा है। आईटीआई की खाली पड़ी सीटों के लिए अब विद्यार्थी 29 जनवरी तक पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। दाखिला नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। सभी नियम एवं हिदायतें यथावत रहेंगी।
दोनों नई आईटीआई में भी इसी सत्र से लगेंगी कक्षाएं
जिले में विभाग की ओर से दो नई आईटीआई भी शुरू की गई हैं। इंद्री के चौरपुरा व घरौंडा की नई आईटीआई में इसी सत्र से कक्षाएं लगेंगी। दोनों के अभी भवन तैयार नहीं हुए हैं, ऐसे में इनकी कक्षाएं करनाल आईटीआई में ही लगेंगी। इंद्री के चौरपुरा आईटीआई में इलेक्ट्रिीशियन और फिटर की ट्रेड है। जबकि घरौंडा नई आईटीआई में इलेक्ट्रिीशियन एक यूनिट, फिजियोथेरेपी टेनिक एक यूनिट, हेल्थ सेफ्टी व पर्यावरण एक यूनिट और गेरियाट्रिक केयर एक यूनिट शामिल है।
विज्ञापन
करनाल आईटीआई में इस ट्रेड में हैं सीटें खाली
ट्रेड सीटें
ब्लॉकचैन एक्सपर्ट अस्टिेंट 24
पेंटर जरनल ड्यूल 09
पेंटर जरनल 04
ड्रैफ्टरस्मन सिविल 03
फाउंड्री मैन 03
कारपेंटर 02
फुटवेयर मेकर 02
प्लास्टिक प्रोसेसिंग ऑपरेटर 02
लेदर गुड्स मेकर 01
मिट्टी जांच और फसल तकनीक 01
अब विद्यार्थी आईटीआई की खाली सीटों पर 31 जनवरी तक दाखिला ले सकते हैं। 29 जनवरी तक नए आवेदन स्वीकार होंगे। -धर्मेंद्र सिंह, प्रिंसिपल, आईटीआई करनाल।