फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Action taken against six illegal colonies, 3 shops and boundary walls demolished

Karnal News: छह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई, 3 दुकानें, चहारदीवारी की ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Action taken against six illegal colonies, 3 shops and boundary walls demolished
118.... अवैध निर्माण गिराता जेसीबी चालक। डीटीपी
करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) करनाल की टीम ने बुधवार को करनाल शहर से सटी छह अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। तीन दुकानों, चहारदीवारी, भवनों की डीपीसी व सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार गुंजन वर्मा की टीम बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ काछवा रोड पर पहुंची। यहां गांव काछवा में बस स्टैंड के पास लगभग 6.5 एकड में एक अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। जेसीबी की मदद से यहां सभी कच्ची सडकों व सीवरेज सिस्टम आदि को ध्वस्त किया गया। दूसरी अवैध कॉलोनी गांव पुंडरक में करीब 10 एकड में बनाई जा रही थी। यहां सभी कच्ची सडके, दो डीपीसी व प्लॉटों की निशानदेही को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

तीसरी अवैध कॉलोनी कस्बा करनाल में कैथल रोड पर केंद्रीय विद्यालय के सामने काटी जा रही थी। जिसका एरिया लगभग 17 एकड था। इस कॉलोनी में दो निर्माणाधीन दुकानों व कच्ची सडकों को ध्वस्त किया गया। चौथी अवैध कॉलोनी भी करनाल में धोघडीपुर रोड पर लगभग आठ एकड़ में विकसित की जा रही थी। इस कॉलोनी में कच्ची सड़कों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांचवी अवैध कॉलोनी बजीदा रोड पर काटी जा रही थी। इसका एरिया लगभग 12 एकड था। इस कॉलोनी में एक दुकान, सभी पक्की सड़कों व सीवरेज सिस्टम आदि को ध्वस्त किया गया। छठी अवैध कॉलोनी घोघडीपुर रोड व नजदीक पश्चिमी यमुना नहर के पास काटी जा रही थी। जिसका एरिया लगभग एक एकड़ था। इस कॉलोनी में एक डीपीसी व सभी कच्ची सडकों को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed