फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   action

रिटर्निंग अधिकारी का आदेश नहीं मानने पर खजाना कर्मी पर केस दर्ज, गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
action
खजाना कार्यालय के कर्मचारी शिवकुमार को उस समय आदेश नहीं मानना महंगा पड़ गया जब चुनाव रिटर्निंग अधिकारी अनुराग ढालिया ने तहसीलदार की जांच रिपोर्ट के बाद उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया। तहसीलदार नवजीत कौर ने बताया कि एसडीएम एवं रिटर्निंग अधिकारी अनुराग ने कई कर्मियों की ड्यूटी पंचकूला से बैलेट पेपर छपवाने की लगाई हुई थी। उन्हीं के साथ शिवकुमार की ड्यूटी भी कई दिन पूर्व लिखित में लगाई थी। सभी कर्मचारी 8 अक्तूबर को ड्यूटी पर गए लेकिन शिवकुमार नहीं गया। नोडल अधिकारी प्रदीप ने जाने को कहा तो उक्त कर्मी दो टुक जवाब दे गया। उन्होंने कहा कि जब किसी की भी न सुनी तो एक सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर उसने शिवकुमार को तुरंत पंचकूला ड्यूटी पर जाने के निर्देश दिए तो भी अटपटा जवाब दिया और अभद्र व्यवहार कर कहा कि तुम कौन होती हो मेरी ड्यूटी लगाने वाली। तहसीलदार ने मामले की पूरी जानकारी एसडीएम को लिखकर दी तो उन्होंने तुरंत लापरवाह कर्मी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश पुलिस को दे डाले। थाना प्रभारी जगबीर ने बताया कि रिटर्निंग अधिकारी अनुराग के आदेश पर आरोपी शिवकुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इस मामले के बाद अन्य विभागों के कर्मियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed