फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of strangling mother for house

Karnal News: मकान के लिए मां का गला दबाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of strangling mother for house
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


करनाल। शहर के ज्योति नगर में मकान अपने नाम कराने के लिए बेटे ने मां का गला घोटने की कोशिश की। बीचबचाव करने पर आरोपी ने छोटे भाई और बच्चों को भी मारा। बुजुर्ग मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में ज्योति नगर निवासी बुजुर्ग सुनीता ने बताया कि उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़ा बेटा कुलदीप और छोटा बेटा प्रवीन है। वह अपना मकान बेचकर अपने बेटों में बांटना चाहती हैं। बड़ा बेटा कुलदीप मकान को अपने नाम करवाने का दबाव डाल रहा है। आरोप है कि एक सितंबर को जब वे घर पर अकेली थीं तो कुलदीप ने उनका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन

उन्होंने मकान उसके नाम करने की बात कहकर अपनी जान बचाई। इसके बाद 2 सितंबर को जब कुलदीप ने दोबारा मकान अपने नाम करवाने की बात कही तो उन्होंने मना कर दिया। इस पर गुस्साए आरोपी ने दोबारा गला दबाकर मारने की कोशिश की। इस दौरान छोटे बेटे प्रवीन, आरोपी की पत्नी कविता और बच्चों ने छुड़ाने का प्रयास किया तो आरोपी ने उनके साथ भी मारपीट की। अपने बेटे से जान का खतरा बताते हुए उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना रामनगर के जांच अधिकारी गुरजीत ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed