फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of stealing closed houses arrested along with partner

बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने का आरोपी साथी सहित काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing closed houses arrested along with partner
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र में रात के दौरान की गई पांच चोरियों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने दावा किया कि वह अकेले ही वारदातों को अंजाम देता था।
गिरफ्तार आरोपी जय कुमार उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाला है जो कुछ समय से करनाल की रामबाग कॉलोनी में किराये पर रह रहा था। उसे पुलिस ने ग्रीन बेल्ट फूसगढ़ रोड से पांच सितंबर को गिरफ्तार किया था। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। डिटेक्टिव स्टाफ की अध्यक्षता में टीम ने पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने सेक्टर 32-33 थाना क्षेत्र में रेकी करके रात के समय चोरी की पांच वारदातों को अंजाम दिया था। वह बंद मकानों को निशाना बनाता था। चोरी किए गए सामान को अपने साथी फूलचंद निवासी हिमालय कोटी जिला बहराइच (उत्तर प्रदेश) हाल निवासी न्यू बहादुर चंद कॉलोनी करनाल के पास रखने के लिए दे देता था। जिसे आरोपी फूलचंद उत्तर प्रदेश ले जाकर बेच आता था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने 6 सितंबर को फूलचंद को भी गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों नशा करने के आदी हैं।
विज्ञापन

इन स्थानों पर दिया वारदात को अंजाम
1. सेक्टर 6 निवासी हरभगवान अरोड़ा की भतीजी के मकान में 16 मार्च की रात को रसोई की ग्रिल तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ली गई थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी जयकुमार ने इस वारदात को अकेले अंजाम देना स्वीकार किया है। उसके पास से चोरी की घड़ी व 1,21,500 रुपये नगद बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

2. सेक्टर-6 निवासी अमित गुप्ता के मकान संख्या 132 में 19 से 21 फरवरी के बीच आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर रुपए, डॉलर, यूरो, मोबाइल, डीवीआर आदि लाखों की चोरी को अंजाम दिया था।
3. सेक्टर-6 निवासी दर्शनलाल मित्तल के मकान संख्या 179 में 28 जून की रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। आरोपियों ने घर का दरवाजा तोड़कर उसमें से सोने के जेवरात व नकदी चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
4. सेक्टर-7 निवासी शिप्रा गुप्ता के मकान संख्या 214 में 12 से 17 अक्तूबर के मध्य रात को चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। अगले दिन शिप्रा की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यहां घर का ताला तोड़कर उसमें से चांदी के जेवरात व एक डीवीआर चोरी की थी।

5. सेक्टर-6 निवासी देवेंद्र कुमार गुप्ता के मकान संख्या 1356 में सात दिसंबर की रात चोरी की गई थी। जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, नगदी व अन्य सामान चोरी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed