{"_id":"657e0adec01ba7b68e0f9c87","slug":"accused-of-making-photos-and-videos-viral-arrested-karnal-news-c-18-knl1008-284772-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: बैंक मैनेजर समेत टीम को बनाया बंधक, लोन की रिकवरी के लिए उपभोक्ता के घर पहुंची थी टीम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal: बैंक मैनेजर समेत टीम को बनाया बंधक, लोन की रिकवरी के लिए उपभोक्ता के घर पहुंची थी टीम
Sun, 17 Dec 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 02:08 AM IST
सार
बैंक की टीम लोन की रिकवरी के लिए शामगढ़ गांव स्थित एक उपभोक्ता के घर पहुंची थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पीएनबी बैंक की टीम।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के करनाल के तरावड़ी में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे स्थित शामगढ़ गांव में पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर समेत पूरी टीम के कर्मचारियों को बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि तरावड़ी अनाज मंडी स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर सुधीर वर्मा अपनी टीम के साथ शामगढ़ में बैंक उपभोक्ता अशोक के घर लोन की रिकवरी के मामले में गए थे।
विज्ञापन
आरोप है कि वहां उन्हें अशोक के परिजनों ने बंधक बना लिया। सूचना मिलने के बाद डायल 112 और तरावड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद दूसरा पक्ष भी बैंक की शिकायत लेकर तरावड़ी थाने पहुंचा। फिलहाल तरावड़ी थाने में पंजाब नेशनल बैंक एवं दूसरे पक्ष की तरफ से शिकायतें मिली हैं। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में तरावड़ी पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर सुधीर वर्मा ने बताया कि तरावड़ी के नजदीक शामगढ़ में अशोक कुमार की पानी की टंकी बनाने की फैक्ट्री थी, इन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से करीब डेढ़ साल पहले पांच लाख रुपए लोन लिया था। इनके बाद इन्होंने लोन की किश्त नहीं चुकाई। जिसकी एवज में पहले इन्हें नोटिस भी भेजा गया। कई बार बैंक की टीम लोन रिकवरी के लिए इनके घर पहुंची, लेकिन इनकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर ने बताया कि शनिवार को जब वह खुद बैंक की टीम के साथ उपभोक्ता अशोक कुमार के गांव शामगढ़ में लोन के मामले में गांधीगीरी अभियान के तहत पहुंचे तो यहां पर इन्होंने और इनके परिवार के सदस्यों ने मैनेजर समेत पूरी टीम को बंधक बना दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।