फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused of drug trafficking arrested

Karnal News: नशीली दवाओं की तस्करी करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 20 Jun 2023 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 20 Jun 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
Accused of drug trafficking arrested
पुलिस ने आरोपी से बरामद कीं 12 हजार नशीली गोलियां
विज्ञापन

अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड किया हासिल
संवाद न्यूज एजेंसी
मूनक। पुलिस ने रविवार को नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले आरोपी को मूनक के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 12 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
पुलिस ने बताया कि यूपी के मुजफ्फर नगर जिले के गांव बाल रागडान निवासी प्रदीप को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशीली गोलियां लेकर मूनक की तरफ से अपनी बहन के गांव बाल रागडान जा रहा था। इसी दौरान पुलिस उसे गुप्त सूचना पर पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित 12 हजार नशीली गोलियां बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से 70 एमटीपी किट (गर्भनिरोधक दवाइयां) मिली है।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब 21 साल से अपनी बहन के पास बाल रागडान गांव में रहकर एक मेडिकल स्टोर पर प्रैक्टिस कर रहा था। इसके अलावा आरोपी ने अपने गांव में भी अपना मेडिकल स्टोर खोल रखा है। उसी मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित नशीली गोलियां और गर्भनिरोधक दवाइयां लेकर लोगों को सप्लाई करने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed