फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accused arrested for stealing goods kept outside shops

02. दुकानों के बाहर रखे सामान को चुराने वाला आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for stealing goods kept outside shops
करनाल। पुलिस ने दुकानों के बाहर रखे सामान की चोरी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे तरावड़ी थाना क्षेत्र की दो वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी को अदालत के आदेश पर पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

तरावड़ी थाना पुलिस ने आरोपी ललयानी निवासी जसविन्द्र सिंह वासी को तरावड़ी से ही सूचना के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक पर बाजार में घूमता था और जब भी किसी दुकान के बाहर कोई सामान रखा मिल जाता है तो वह सामान चोरी करके फरार हो जाता था। आरोपी ने 21 दिसंबर को शिव शक्ति पेट्रोल पंप पर स्थित पेंट की दुकान के बाहर से 6500 रुपये कीमत की पेंट की बाल्टी चोरी की थी। दूसरे मामले में उसने 22 दिसंबर को मुख्य बाजार स्थित एक किरयाने की दुकान के बाहर सेे चावल का कट्टा चोरी किया था। आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल बाइक, एक पैंट की बाल्टी और एक चावल का कट्टा बरामद हुआ है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ बाइक चोरी और सामान की चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। कई मामलों में वह जमानत पर बाहर चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed