{"_id":"62c5f5083ed5f830533d1c85","slug":"accountant-embezzled-1-15-crore-karnal-news-knl1138195141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाउंटेंट ने किया 1.15 करोड़ का गबन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अकाउंटेंट ने किया 1.15 करोड़ का गबन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। फर्म अकाउंटेंट द्वारा साथियों के साथ मिलकर एक व्यक्ति के खाते से एक करोड़ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अकाउंटेंट राजीव निवासी गांव कमालपुर, अंबाला निवासी डायरेक्टर ऑफ करुणानिधान रेणू व प्रमोद, कमीशन एजेंट गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी विरेंद्र, सुमित, देवकी नंदन व पवन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रामदेव ने बताया कि उसका ऑफिस नई अनाज मंडी करनाल में है। धान के सीजन के समय आसपास की मंडियों से धान खरीदकर वह अपने राइस मिलर्स जतिन इंटरप्राइजेज मिल्स में भेज देता है। पिछले वर्ष 2021 में भी उसके कर्मचारियों द्वारा धान की खरीद की गई थी। पिछले वर्ष नवंबर में वह बहुत ज्यादा बीमार हो गया था। उसका अकाउंटेंट राजीव जिस रेट से चावल ब्रोकर से लेता था, उससे कम के बिल काटता था, जिससे जतिन इंटरप्राइजेज को लाखों का नुकसान होता था। वहीं राजीव अकाउंटेंट चावल ब्रोकर के साथ मिलकर बाकी रकम नगद में ले लेता था। जनवरी 2022 को राजीव अकाउंटेंट व उसके साथ कुछ लोग उसके ऑफिस में न्यू अनाज मंडी करनाल आए थे, जबकि वहां पर धनी सिंह मौके पर मौजूद था। वे उसकी चेकबुक से कई चेक फाड़कर ले गए।
तीन फरवरी को उसके मोबाइल पर आईसीआईसीआई बैंक से मैसेज आया कि खाते से 3.50 लाख रुपये निकाले गए हैं। जोकि मैसर्स सुभाष चंद्र सुमित कुमार, तरावड़ी ने निकलवाए हैं। उसके अकाउंटेंट राजीव ने चेक पर फर्जी साइन करके दूसरे लोगों को दे दिए हैं। उसने चावल शिवशक्ति राइस मिल को बेच दिया। चावल की कीमत 40 लाख रुपये है। धान व चावल स्टॉक में था वह भी आरोपी ने मिलीभगत करके अलग-अलग फर्मों में बेच दिए हैं। 1838 क्विंटल चावल था, यह धान उसने 2021 में खरीदा था, उसका बिल व मेरे स्टॉक में जो 1838 क्विंटल चावल था, उसके बिल भी मेरे पास हैं जिसकी कीमत लगभग 75 लाख रुपये है। आरोपियों ने उसकी बीमारी का फायदा उठाकर उसके साथ एक करोड़ 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।