फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   According to interest the kids motivated to move up : governor

बच्चों को रुचि अनुसार आगे बढ़ने के लिए करें प्रेरित : राज्यपाल

Sun, 15 Nov 2015 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल Updated Sun, 15 Nov 2015 01:01 AM IST
विज्ञापन
According to interest the kids motivated to move up : governor
बच्चों में छिपी बहुआयामी प्रतिभाओं को सही दिशा में तराशने की जरूरत है। ऐसा बच्चों की रुचि के अनुरूप हो तो बच्चे अपने क्षेत्र में बहुत ही बेहतरीन प्रदर्शन कर सकते हैं। ये उद्गार पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी ने स्थानीय एनडीआरआई के सभागार में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय बाल दिवस समारोह के पुरस्कार वितरण एवं सातवें राज्यस्तरीय मिलजुलकर रहना सीखे शिविर के उद्घाटन अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बाल दिवस एक राष्ट्र प्रतिभा दिवस है।
विज्ञापन


 इसे मनाने के लिए समाज के हर वर्ग को विशेषकर बच्चों को अधिक अवसर प्रदान करने चाहिए। अपनी अभिव्यक्ति में प्रो. सोलंकी ने आगे कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने अपना जन्मदिवस बच्चों के नाम समर्पित कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को कुछ नया करने से न रोकें, बेटे और बेटियों को आगे बढ़ने के बराबर अवसर प्रदान करें।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्यपाल ने पेंटिंग, स्केचिंग, रंगोली, क्ले मॉडलिंग, पोस्टर मेकिंग इत्यादि प्रतियोगिता में प्रथम तथा द्वितीय स्थान अर्जित करने वाले तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने प्रतिभागी बच्चों को 5 लाख रुपये नकद पुरस्कार रूप में देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


433 बच्चों को लिया गोद समारोह में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव संतोष अत्रेजा ने बताया कि परिषद राज्य स्तर पर 21 बाल भवन और 27 मिनी बाल भवन, क्रेच केंद्र, 8 आंगनबाड़ी वर्कर ट्रेनिंग केंद्र, परिवार परामर्श केंद्र, क्राफ्ट केंद्र, ईवनिंग स्कूल, 18 डे केयर सेंटर, 17 ऑपन शेल्टर होम चला रहा है। बताया कि परिषद द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बच्चों को गोद देने के लिए केंद्र चलाया जा रहा है। इसके तहत 433 बच्चों को गोद दिया जा चुका है, जिसमें से 112 बच्चे विदेशों में गोद दिए गए हैं।

संतोष अत्रेजा ने राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी, नीलम प्रदीप कासनी, ओएसडी अमरेंद्र सिंह, आईजी हनीफ कुरैशी, डीसी डॉ. जे गणेशन, एसपी पंकज नैन को सम्मानित किया। इससे पहले राज्यपाल ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री रहे जवाहर लाल नेहरू और मां भारती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा ज्योति प्रज्वलित कर 19 नवंबर तक चलने वाले शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर बीजेपी प्रवक्ता जगमोहन आनंद, नव चेतना मंच के अध्यक्ष एसपी चौहान, ओम प्रकाश अत्रेजा, अशोक भंडारी, योगेंद्र भट्ट, आकाश भट्ट, मानवपुरी, प्रितपाल सिंह पन्नु, कृष्ण अरोड़ा, प्रशासन की तरफ से एसडीसी गिरीश अरोड़ा, सीटीएम सतीश कुमार, अमरनाथ नरवाल, सपना जैन सहित काफी संख्या में अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

गुरलीन नृत्य में छाई
सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंबाला की रहने वाली सात वर्षीय बेटी गुरलीन की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरी। लगभग 6 मिनट की प्रस्तुति में गुरलीन ने पंजाबी संस्कृति की विधाओं को प्रस्तुत किया। पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। राज्यपाल ने बेटी गुरलीन को गोदी में उठाकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि गुरलीन राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रथम स्थान हासिल करके छोटी उम्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है।

हरियाणवी नृत्य ने बांधा समां
हरियाणवी संस्कृति को परिभाषित करती प्रस्तुति का जलवा भी पूरी तरह रोमांचित करता नजर आया। कैथल से आई ओएसडीएवी स्कूल की बच्चियों ने खूब समां बांधा। हरियाणवी लूर-नृत्य और खेत खलियान में महिलाओं की मेहनत को प्रदर्शित करती इस प्रस्तुति ने हरियाणवी व्यवस्था को खुलकर प्रदर्शित किया। प्रस्तुति में रिमझिम बरसण लागी काली घटा घन घोर-खेता में आई बहार- मेरा मन नाचै सै, ओढूं चुंदड लाल सरक कै जावै सै प्रस्तुति पर लोग झूमते नजर आए। एक अन्य बेटी साक्षी ने भी कथक नृत्य प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। साक्षी राज्य स्तरीय कार्यक्रम में दूसरा स्थान बटोर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed