फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Accident, karnal, Jind, Death

कार पेड़ से टकराई मां-बेटे की मौत

Mon, 17 Feb 2014 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल
अमर उजाला ब्यूरो/करनाल Updated Mon, 17 Feb 2014 11:41 PM IST
विज्ञापन
Accident, karnal, Jind, Death
असंध रोड पर गांव पक्का खेड़ा के समीप ऑल्टो कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में जिला जींद के गांव मलिकपुर निवासी 27 वर्षीय महिला सिमरजीतकौर और उसके तीन वर्षीय बेटे वंशप्रीत की मौत हो गई।
विज्ञापन


महिला का पति प्रगट सिंह जख्मी हो गया। घायल प्रगट सिंह को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम मंगलवार को कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कालेज के पोस्टमार्टम हाउस पर होगा।
विज्ञापन


जिला जींद निवासी करीब प्रगट सिंह (30) की कार दोपहर बाद असंध रोड पर गांव पक्काखेडा के समीप एक पेड़ से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार प्रगट सिंह चला रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके साथ कार मेें उसकी पत्नी सिमरजीत कौर और तीन साल का पुत्र वंशप्रीत अगली सीट पर बैठे थे। कार सिमरजीत कौर की ओर से पेड़ मेें जा लगी।

दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण महिला सिमरजीत कौर और उसकी गोद में बैठा वंशप्रीत बुरी तरह फंस गए।

कुछ राहगीरों के प्रयास से करीब पौने घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह मां बेटे को बाहर निकाला गया, लेकिन महिला मौके पर दम तोड़ चुकी थी। बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया था।

नायब तहसीलदार ने की मदद
मौके से गुजर रहे लाडवा के नायब तहसीलदार लवजीत सिंह विर्क अपनी कार से बच्चे को अपनी गोद में लेकर कल्पना चावला मेडिकल कालेज पहुंचे, लेकिन दुर्भाग्य रहा कि मेडिकल कालेज के ट्रॉमा सेंटर के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना में घायल बच्चे के पिता प्रगट सिंह को दूसरी गाड़ी से ट्रॉमा सेंटर लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद परिजन प्रगट सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गए। पुलिस ने मां-बेटे का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

चिकित्सकों का कहना है सूर्य अस्त होने के कारण मां-बेटे के शव का पोस्टमार्टम नहीं किया जा सका। मंगलवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

दूसरी ओर दुर्घटना की जानकारी होने पर प्रगट सिंह के गांव से उसके परिजन और जिला करनाल के उसके निकट संबंधी लोगों का देर शाम तक अस्पताल में जमावड़ा लगा रहा।


हर किसी की आंख में आंसू दिखाई दिए। मौके पर मौजूद लोगों में शामिल गांव उचाना डेरा निवासी गुरबाज सिंह के अनुसार प्रगट सिंह अपनी बीवी और बच्चे के साथ करनाल में किसी समारोह में शामिल होने के बाद रात को उसके घर पर ठहरा था। सुबह करीब साढे़ 11 बजे वह कार से निकले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed