फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   absconding after getting petrol worth four thousand rupees

चार हजार रुपये का पेट्रोल डलवाकर फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 02:54 AM IST
विज्ञापन
absconding after getting petrol worth four thousand rupees
इंद्री। इंद्री-करनाल मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाकर फरार होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार तिलक राज निवासी यमुनानगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इंद्री-करनाल रोड पर गांव जनेसरो के पास कृष्णा फिलिंग स्टेशन के नाम से उसका पेट्रोल पंप है। रात करीब 7 से 8 बजे के बीच एक ब्रेजा कार में सवार चार लोग आए और कार की टंकी भरने को कहा। पेट्रोल भरने के बाद जब कर्मचारी प्रिंस व सचिन ने 4200 रुपये मांगे तो वे गाड़ी लेकर भाग गए। थाना प्रभारी सतपाल सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed