फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   Aarav Overall Champion in Tennis Competition

टेनिस प्रतियोगिता में आरव ओवरऑल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Aarav Overall Champion in Tennis Competition
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। करनाल क्लब सहित शहर के आठ स्थानों पर आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय टेनिस प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। तीन दिन तक चले 149 मुकाबलों में प्रदेश भर से आए टेनिस खिलाड़ियों ने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। आरव कश्यप को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस मौके पर बठला ने कहा कि आज युवा शक्ति को एक सूत्र में पिरोने के लिए खेल एक सशक्त माध्यम है। खेल जहां युवाओं की शारीरिक ताकत को बढ़ाता है, वहीं मानसिक शक्ति को भी बल देता हैं। विजेता खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए कहा की तपती गर्मी में भी युवाओं ने जिस तरह से खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए अपने जौहर दिखाए हैं, वो काबिले तारीफ है। उन्होंने एसोसिएशन को भी सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन

हरियाणा भर से आए करीब 150 खिलाड़ियों ने तीन दिवसीयप्रतियोगिता में खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के आयोजन में कुलजिंद्र मोहन सिंह बाठ, सचिव जे सी बब्बर, राहुल राणा, समीर पॉल, कृष्ण कुमार मलिक, प्रवीण कुमार ने भूमिका निभाई। एसोसिएशन के सचिव जेसी बब्बर और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के एमएस बाठ ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सबके सहयोग से ही सफल आयोजन किया जा सका है। इस अवसर पर खिलाड़ियों को नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल परिणाम
अंडर 18 पुरुष
प्रशांत ने स्वर्ण, आर्यन चौहान ने रजत, हर्ष और लक्ष शर्मा ने कांस्य
अंडर 16 पुरुष
रणवीर सिंह ने स्वर्ण, लक्ष शर्मा ने रजत, जसतेज सिंह और प्रभव सिब्बल ने कांस्य
अंडर 14 पुरुष
रणवीर सिंह ने स्वर्ण, अभिमन्यु ने रजत, यशप्रीत सिंह और शिवा शर्मा ने कांस्य
अंडर 12 पुरुष
शिवा शर्मा ने स्वर्ण, सार्थक ने रजत, हार्दिक और रचित ने कांस्य
अंडर 16 महिला
भाविका परोचा ने स्वर्ण, शेरी शर्मा ने रजत, यश गुप्ता और शक्ति ने कांस्य
अंडर 14 महिला
अवनी शर्मा ने स्वर्ण, आशी कश्यप ने रजत, आराध्या टंडन और अनन्या ने कांस्य
अंडर 12 महिला
आशी ने स्वर्ण, अवनि ने रजत, स्वर्णिका और अक्षिता ने कांस्य
वेटरन वर्ग में
योगेश ने स्वर्ण, राजिंद्र गुप्ता ने रजत और सुरेश चंद ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed