{"_id":"30b1f1c2ad8b7de2450494ed6c45f022","slug":"aap-workers-effigy-of-prime-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
Updated Thu, 17 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली सरकार के सचिवालय और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यालय पर सीबाआई के छापे नाराज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 जिला सचिवालय के सामने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास भी निकाली।
विज्ञापन
विरोध जता रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जेपी पुनिया, जिले सिंह, बलबीर नरवाल, सुरेश कक्कड़, धर्मबीर, ईश्वर, ओमबीर पाल, नीरज, अमित परोचा, जेके साहनी, चंद्रप्रकाश, रामपाल बजीदा, विजय, नवीन, रोबिन नरवाल, रमेश, सुरेंद्र राणा, बाबा मोहनगिरी, परविंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार बौखला गई है, क्योंकि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। इसलिए केजरीवाल के कार्यालय पर सीबाआई ने छापा मारा है।
विज्ञापन
वहां कुछ नहीं मिलने पर प्रधान सचिव राजेेंद्र कुमार के कार्यालय का बहाना बनाकर कार्यालय को सील कर दिया गया। कार्यकताओं ने केंद्र सरकार की इस हरकत की निंदा की। कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। उन पर इस तरह की कार्रवाई सही नहीं है। रामपाल मान ने कहा कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की डीडीसीए भ्रष्टाचार की फाइल खुलने वाली है। इससे भयभीत होकर भाजपा ने छापे मरवाए हैं।
विज्ञापन