फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   a young man was beaten with a flag and killed

बारात में डीजे पर नाच रहे युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 02:22 AM IST
विज्ञापन
a young man was beaten with a flag and killed
गांव कलरी नन्हेड़ा में शादी में शरीक होने आए दूल्हे के 21 वर्षीय दोस्त शिवम की कुछ ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के जीजा विकास की शिकायत पर एक नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार कुरुक्षेत्र के गांव खेड़ा के रहने वाले विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव बपदी (कुरुक्षेत्र) का रहने वाला उसका साला शिवम घरों में लिपाई पुताई का काम करता था। शुक्रवार को वह अपने दोस्त विजय की बरात में गांव कलरी नन्हेड़ा गया था। जब विजय फेरों के लिए गया तो शिवम अपने साथियों के साथ डीजे पर नाच रहा था। तभी ग्रामीण जयभगवान लाठी लेकर आया और डीजे बंद करवाने लगा। इस पर शिवम व उसके साथियों ने थोड़ी देर बाद डीजे बंद करने की बात कही तो जयभगवान तैश में आ गया और गाली गलौच करने लगा। शोर शराबा सुनकर जयभगवान के परिवार वाले भी लाठी डंडे लेकर आ गए और बरातियों पर हमला कर दिया। जिसमें शिवम को अधिक चोट लगने के कारण लाडवा अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। बाद में कुरुक्षेत्र अस्पताल में इलाज के दौरान शिवम की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दूल्हे के परिवार से आरोपी के परिजनों की किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश थी इसी को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन

परिवार का एकमात्र सहारा था शिवम
शिवम के जीजा विकास ने बताया कि शिवम दो बहनों का इकलौता भाई था। करीब 6 साल पूर्व उसके पिता का निधन हो गया था। जिसके बाद पूरे परिवार की जिम्मेवारी उसके कंधों पर आ गई थी। करीब 3 साल से पेंटर का काम करते हुए शिवम परिवार की जिम्मेवारी निभा रहा था।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश के चलते दिया वारदात को अंजाम
जयभगवान द्वारा बरातियों पर हमला करने के बाद गांव में चर्चा है कि जयभगवान व उसका पूरा परिवार दुल्हन के परिवार वालों से किसी बात को लेकर रंजिश रखते था। पुरानी रंजिश के कारण ही जयभगवान व उसके परिजनों ने बरातियों पर हमला किया ओर शिवम की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम की हत्या के मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। जल्द सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-सतपाल सिंह, प्रबंधक, थाना इंद्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed