फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A truck full of beer was going to UP on the wrong route

Karnal News: गलत रास्ते से यूपी जा रहा था बीयर से भरा ट्रक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2024 07:02 AM IST
विज्ञापन
A truck full of beer was going to UP on the wrong route
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। मंगलौरा चौकी पुलिस ने बीयर की पेटियां से भरे एक ट्रक को काबू किया है। जिसे ड्राइवर गलत रास्त से उत्तर प्रदेश ले जा रहा था। जिसकी कीमत करीब 9.38 लाख रुपये है। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर व ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आबकारी निरीक्षक ज्ञानी राम के अनुसार उसे रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी कि एक बीयर से भरे ट्रक को पुलिस ने मंगलौरा चौकी पर पकड़ा है।

वह रात को मौके पर पहुंचा और जांच की तो ट्रक में बीयर की 1150 पेटियां भरी थीं। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर यमुनानगर निवासी रणजोत से बात की तो उसने बताया कि वह बीयर से भरे इस ट्रक को भानखपुर मोहाली पंजाब से लेकर आया है। उसे गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में इसे लेकर जाना है। इसके बाद ड्राइवर से दस्तावेज लेकर चेक किया तो पता चला कि इस ट्रक को सोनीपत से बागपत उत्तर प्रदेश के बोर्ड से जाना है लेकिन ड्राइवर गलत रास्ते से उत्तर प्रदेश जा रहा था। इसके बाद बीयर की पेटियों को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed