फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A trolley full of sacks of paddy overturned

Karnal News: धान की बोरियों से भरा ट्राला पलटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
A trolley full of sacks of paddy overturned
घरौंडा। गढ़ी मुल्तान गांव के समीप मोड काटते समय संतुलन बिगड़ जाने के कारण धान से भरा ट्राला पलट गया। ट्राला पलटने से धान की बोरियां सड़क पर बिखर गई।जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। ट्राला पलटते समय ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


ट्राला ड्राइवर लोकेश कुमार ने बताया कि सुबह वह राजस्थान से धान की बोरियां लेकर गढ़ी मुल्तान स्थित एक राइस मिल में आया था और जैसे ही वह राइस मिल मे जाने के लिए गढ़ी मुल्तान मोड़ से मुड़ने लगा तो अचानक ही ट्राले का बैलेंस बिगड़ गया और ट्राला सड़क पर ही पलट गया। ट्राला पलटते ही उसके अंदर लदी धान की बोरियां सड़क पर बिखर गई। जिससे कैमला घरौंडा मार्ग अवरुद्ध हो गया। संतुलन बिगड़ते समय ड्राइवर लोकेश ने कूद कर जान बचाई। ट्रक ड्राइवर लोकेश के अनुसार हाइड्रा की मदद से ट्राले को सीधा करवाया गया।और ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से धान की बोरियों को उठाकर राइस मिल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed