फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A parked pickup overturned after colliding with a tractor, a major accident was averted.

Karnal News: ट्रैक्टर की टक्कर से खड़ी पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला

Sun, 21 Sep 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sun, 21 Sep 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
A parked pickup overturned after colliding with a tractor, a major accident was averted.
139....तरावड़ी तखाना मोड़ के पास हुए हादसे की जांच करता पुलिसकर्मी। संवाद
तरावड़ी। तखाना मोड के पास शनिवार की दोपहर को पंक्चर के लिए दुकान के बाहर खड़ी पिकअप गाड़ी से असंतुलित ट्रैक्टर टकरा गया। इससे पिकअप गाड़ी पलट गई। गनीमत यह रही कि किसी को चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर व पिकअप को सीधा कराया गया। हादसे के कारण करीब दो घंटे तक तखाना मोड़ पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी रणबीर दहिया ने बताया कि तखाना मोड़ पर तरावड़ी ओवरब्रिज के ऊपर चढ़ने से पहले एक पंचर की दुकान पर पिकअप गाड़ी वाला गाड़ी का पंचर लगवा रहा था। तभी जीटी रोड से तरावड़ी की ओर आ रहे एक ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्राली को एक अन्य बड़े वाहन ने साइड मार दी, जिससे ट्रैक्टर असंतुलित होकर पिकअप से टकरा गया। गनीमत रही कि दुकान पर काम करने वाले कर्मचारी और अन्य लोग बच गए। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया। दुकान मालिक ने बताया कि ट्रैक्टर तेज रफ्तार से चल रहा था। अगर वह समय से दूर नहीं हटते तो कई लोग इसकी चपेट में आ सकते थे। दुकान पर खड़ी दो बाइक भी ट्रैक्टर के नीचे दब गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed