{"_id":"69a07908256bbd8f550a9630","slug":"a-minor-dispute-over-a-car-collision-escalated-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: गाड़ी टकराने के मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, तीन थानों के सामने जमकर हुआ विवाद; पुलिस नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: गाड़ी टकराने के मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, तीन थानों के सामने जमकर हुआ विवाद; पुलिस नदारद
Thu, 26 Feb 2026 10:17 PM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
माई सिटी रिपोर्टर, करनाल
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:17 PM IST
सार
कई राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक चले इस विवाद के बाद जब लोगों ने बीच-बचाव किया, तब दोनों गाड़ी सवार आपसी समझौते के बाद वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
दो पक्षों में हुआ विवाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
शहर के अंबेडकर चौक पर वीरवार की देर शाम गाड़ी टकराने के विवाद ने देखते ही देखते हाथापाई का रूप ले लिया। हैरानी की बात यह रही कि यह पूरा घटनाक्रम थाना सदर, थाना सिविल लाइन और थाना महिला के सामने करीब 15 मिनट तक चलता रहा लेकिन पुलिस का कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो गाड़ियों के आपस में टकराने के बाद दोनों चालकों के बीच तीखी नोक-झोंक शुरू हो गई। बात हाथापाई तक जा पहुंची। दोनों पक्षों के बीच बहस और धक्का-मुक्की का दौर चलता रहा। इस दौरान अंबेडकर चौक पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कई राहगीरों ने दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की। करीब 15 मिनट तक चले इस विवाद के बाद जब लोगों ने बीच-बचाव किया, तब दोनों गाड़ी सवार आपसी समझौते के बाद वहां से रवाना हो गए।
विज्ञापन
जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि कुछ देर के लिए चौक पूरी तरह ठप पड़ गया। बावजूद इसके, ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। लोगों में इसको लेकर नाराजगी देखी गई।
थाना सिविल लाइन प्रभारी रामलाल ने बताया कि इस संबंध में किसी प्रकार की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा कोई मामला हुआ है तो शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।