{"_id":"68c0806fac7daa12a908f4d2","slug":"a-man-arrested-with-eight-bottles-of-liquor-dies-in-jail-karnal-news-c-18-knl1008-734654-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की जेल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: आठ बोतल शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति की जेल में मौत
विज्ञापन
01.... हे... भगवान ..... जिला कारागार में एक बंदी की बीमारी के चलते मौत हो गई। कल्पना चावला मेड
करनाल। जिला जेल में बंद गुरुनानकपुरा निवासी चंदन (40) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। करीब 20 दिन पहले आठ बोतल शराब के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अदालत ने उसे जेल भेज दिया था।
पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है। पुलिस की ओर से बीमारी से व्यक्ति की मौत का कारण बताया जा रहा है। इधर, परिजन व्यक्ति के पूरी तरह स्वस्थ होने की बात कहते हुए पुलिस और जेल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप जड़ रहे हैं। चंदन की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का कहना है कि चंदन जब जेल गया था तब पूरी तरह ठीक था। किसी तरह की कोई बीमारी नहीं थी। अचानक बीमार बताकर रात को अस्पताल लाया गया और सुबह उसकी मौत की सूचना घर आकर पुलिस ने दी। बीमारी के बारे में उन्हें पहले किसी तरह की जानकारी नहीं दी गई। अगर पुलिस बता देती तो वे खुद उसका इलाज करवाते।
आरोप है कि पुलिस ने चंदन के साथ कुछ किया है, जिससे उसकी मौत हुई। परिवार ने जांच की मांग की है। चंदन के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटी और दो बेटे हैं। रामनगर थाना के प्रभारी महावीर सिंह का कहना है कि जेल प्रशासन की तरफ से सूचना मिली थी कि चंदन की बीमारी के कारण मौत हो गई है। इसके बारे थाने के पुलिसकर्मियों ने चंदन के परिवार को घर जाकर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
शराब चंदन की नहीं अरुण की थी
चंदन की पत्नी का आरोप है कि जिस मामले में चंदन को पकड़ा था, वह झूठा है। शराब उसके पति की नहीं थी, बल्कि मद्रासी मोहल्ले में रहने वाले अरुण नाम के युवक की थी। पुलिस ने झूठे आरोप में चंदन को पकड़ कर जेल भेज दिया। यदि उसकी तबियत खराब थी तो पुलिस ने इलाज क्यों नहीं कराया। कई दिनों से वे उसकी जमानत का भी प्रयास कर रहे थे। जमानत भी नहीं होने दी गई थी।