फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   धर्मनगरी में न्याय के लिए भटक रहीं महिलाएं

धर्मनगरी में न्याय के लिए भटक रहीं महिलाएं

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जहां एक तरफ प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षा के ढिंडोरे पीटते हुए थानों में अलग से महिला डेस्क बनाए जा रहे हैं वहीं दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र जिले की कई महिलाएं न्याय न मिलने के कारण दर-दर की ठोकरे खा रही हैं। पुलिस केवल कार्रवाई के नाम पर आश्वासन दे रही है। परंतु परिणाम जीरो ही मिल रहा है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र वासी अन्नू ने बताया कि उसने गांधीनगर में एक लड़के के साथ 25 दिसंबर 2012 को कोर्ट मैरिज की थी। कोर्ट मैरिज के बाद वे केवल दो माह ही लड़के के साथ रही होगी। लड़के के परिजन उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। अब आलम यह हो गया है कि लड़का उसे जहां मिल जाता है उसे धमकियां देता रहता है। इतना ही नहीं उसके मोबाइल पर अभद्र भाषा में एसएमएस भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पंचायत भी को चुकी है परंतु मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। उन्होंने बताया कि उसका पति उस पर तेजाब डालने की धमकियां दे रहा है। अत: वह प्रशासन से मांग करती है कि उसे इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन

शाहाबाद वासी ममता ने बताया कि उसकी शादी उत्तराखंड में 05 फरवरी 2012 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए परेशान करते हुए उसके साथ मारपीट करता है। इतना ही नहीं उसके पति ने खर्चा लेने के लिए पुलिस को भी शिकायत की हुई है। उन्होंने बताया कि वे एसपी कार्यालय में शिकायत लेकर आई थी जो मामला महिला सेल में चल रहा है परंतु महिला सेल के अधिकारी कार्रवाई ठीक प्रकार से नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कुरुक्षेत्र वासी मेघा ने बताया कि उसने भी दहेज उत्पीड़न को लेकर पुलिस को शिकायत की थी। हालांकि इस मामले में उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। परंतु बाकि आरोपी अभी भी सरेआम घूम रहे हैं। मेघा ने बताया कि पुलिस बाकि आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इतना ही नहीं जेल में बंद होने के बावजूद भी उसके पति की ई-मेल से धमकी भरी ईमेल आ रही है। अत: सभी पीड़ित महिलाओं ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उन्हें जल्द से जल्द इंसाफ दिलाया जाए। एसपी कार्यालय के बाहर पीड़ित महिलाओं का समर्थन करने पहुंची टीएमसी की प्रदेश महिला संगठन सचिव चरणजीत कौर ने बताया कि जिला प्रशासन को पीड़ित महिलाओं की समस्या का जल्द से जल्द निवारण करना चाहिए। वे महिलाओं के साथ कंधे-से कंधा मिलाकर उन्हें इंसाफ दिलाने का कार्य करेंगी।


जांच करने पर की जाएगी कार्रवाई
डीएसपी निर्मल सिंह ने कोलकाता से मोबाइल पर बताया कि उपरोक्त सभी मामलों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। जैसे ही जांच पूरी होगी और दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed