फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   पंद्रह हथियारबंद लुटेरों ने नगदी और सामान लूटा

पंद्रह हथियारबंद लुटेरों ने नगदी और सामान लूटा

Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 23 Jul 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
पोल्ट्री फार्म पर नकाबपोशों का हमला
विज्ञापन

गांव बाहरी में

पांच वर्षीय बेटी के अपहरण का प्रयास, मजदूरों को पीटा
छुड़वाने पर लड़की की दादी और मां की बुरी तरह की पिटाई

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। बाहरी गांव में रविवार देर रात स्थित हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेशाध्यक्ष के पोल्ट्री फार्म पर नकाबपोश हथियारबंद लुटेरों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आसपास के इलाकाें में दहशत का माहौल बन गया है। इस दौरान डकैती करने आए युवकों ने एक पांच वर्षीय लड़की के अपहरण करने का प्रयास भी किया। लुटेरों ने फार्म पर रहने वाले चार बिहारी मजदूरों को भी गंभीर रुप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुबह अस्पताल में उपचाराधीन मजदूरों से बयान दर्ज करके मामला दर्ज कर लिया है।
हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेशाध्यक्ष मदन मोहन छाबड़ा के पोल्ट्री फार्म पर रविवार देर रात हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में काफी दहशत है। छाबड़ा के अनुसार इस हमले में इरशाद, मुखतार, गौतम और वासुकी नाथ को बुरी तरह घायल कर दिया गया है। यहां तक कि औरतों व बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। उन्होंने बताया कि लुटेरों ने एक बच्ची का भी अपहरण करने का प्रयास किया। जब बच्ची को उसकी दादी और मां ने बचाने की कोशिश की तो उन दोनों को लुटेरों ने उन्हें भी बुरी तरह पीटा। लुटेरे जाते-जाते इन सभी मजदूरों को जान से मारने की धमकी दे गए और नकद व तीन साइकिल लूट कर ले गए।
विज्ञापन

15 से 20 की संख्या में आए लुटेरों ने फार्म में प्रवेश करने से पहले जनरेटर और फार्म के कई दरवाजों को तोड़ने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार दलबल सहित मौके पर पहुंचे। घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल करवाया गया है। लुटेरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने दो बार पोल्ट्री फार्म पर मारपीट व लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिशाओं से आए लुटेरे
घायल मुंशी वासुकी नाथ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि देर रात 15 से 20 की संख्या में युवक हाथों में रॉड़, गंडासी, कुल्हाड़ी और डंडे लेकर तीन दिशाओं से फार्म में घुस आए। आते ही उन्हाेंने कार्यालय की चाबी मांगी। चाबी न देने पर उसकी डंडो पिटाई की और जेब से 4600 रुपये निकाल लिए। उसकी पांच वर्षीय पोती शिल्पी को जबरदस्ती उठाकर ले जाने लगे जब शिल्पी की दादी मुन्नी और मां बेबी ने उसे छुड़ाया तो महिलाओं के साथ भी मारपीट की। कुछ नकाबपोशों के चेहरे ढके हुए थे।


छीनाझपटी में कुछ लुटेरों की पहचान
घायल वासुकी नाथ ने बताया कि छीनाझपटी में मुंह खुलने पर कुछ युवकों की पहचान गुरदीप, रिंकू, नरेश, वेदप्रकाश व मुकेश वासी गांव बाहरी के रुप में हुई। इन लोगों के साथ 15-20 अन्य युवक थे। फार्म के जनरेटर को तोड़ा। उसने पोल्ट्री फार्म के मालिक मदन मोहन छाबड़ा को फोन पर सूचना दी। छाबड़ा फार्म पर पहुंचे और कृष्ण गेट चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार भी फार्म पर पहुंचे तब तक लुटेरे भाग चुके थे।

दो बार किया हमला
मदन मोहन छाबड़ा के अनुसार वह वासुकी नाथ को इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए तो उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनके फार्म पर दोबारा से लुटेरों ने हमला कर दिया है। जब वह फार्म पर पहुंचे तो वहां मुखतार, गौतम व इरशाद बुरी तरह घायल पड़े थे। महिलाएं भी पीटी गई थी। मामला एसपी राकेश कुमार आर्य के संज्ञान में लाया गया। पुलिस दोबारा से मौके पर पहुंची और रात भर पुलिस कर्मी फार्म पर तैनात रहे।


पुलिस जुटी जांच में
कृष्ण गेट चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि घायलों की शिकायत पर मारपीट, चोरी करना, जान से मारने की धमकी देने सहित कई धाराओं के तहत गुरप्रीत, रिंकू, वेदप्रकाश व मुकेश सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि घायलों ने लिखित में लूटपाट की शिकायत दी है, जिसकी वे जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed