फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ऑनलाइन प्रणाली के विरोध में एकजुट हुए आढ़ती, बारदाना लेने से किया इंकार

ऑनलाइन प्रणाली के विरोध में एकजुट हुए आढ़ती, बारदाना लेने से किया इंकार

Fri, 05 Apr 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन प्रणाली के विरोध में एकजुट हुए आढ़ती, बारदाना लेने से किया इंकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सरकार की ऑन लाइन प्रणाली के विरोध में नई अनाज मंडी के आढ़ती एकजुट हो गए हैं और उन्होंने वीरवार को सरकार की प्रणाली का जमकर विरोध किया। सभी आढ़तियों ने बारदाना लेने से मना कर दिया और कहा कि जबतक सरकार इस प्रणाली को बंद नहीं करती तब तक वे गेहूं की खरीद नहीं होने देंगे। आढ़तियों के विरोध की सूचना मिलते ही फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर जसबीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने आढ़तियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन आढ़ती नहीं माने। नई अनाज मंडी के प्रधान रजनीश चौधरी ने कहा कि सरकार ऑन लाइन खरीद शुरू कर रही है, इसके साथ ही सरकार ने बीसीपीए बिल कम पेमेंट एजेंट भी बंद कर दिया है। मंडी के सभी आढ़ती इसके विरोध में हैं और तब तक विरोध में रहेंगे जब तक सरकार इन निर्णय को वापस नहीं लेती। उन्होंने बारदाना लेने से भी मना कर दिया है।

गेहूं खरीद के चौथे दिन अनाज मंडी में पहुंचा सोना
गेहूं खरीद के चौथे दिन अनाज मंडी में गेहूं की दो ढेरियां पहुंची जो करीब 160 क्विंटल है। लेकिन गेहूं की खरीद नहीं हुई। अधिकारियों को कहना है कि अभी गेहूं में नमी है। इस कारण गेहूं की खरीद नहीं हो सकी। कैरवाली के किसान शिव कुमार ने बताया कि वह गेहूं मंडी में लेकर पहुंचा था, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि गेहूं में नमी है, इस लिए वह गेहूं को सुखा रहे हैं।
विज्ञापन



अनाज मंडी में गेहूं की दो ढेरियां आई हैं, जिनकी खरीद नहीं हो सकी है। क्योंकि गेहूं में नमी की मात्रा अधिक थी। किसानों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है।-हकीकत राय, सचिव, मार्केट कमेटी करनाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed